फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If politics is run according to religious principles, then development of the city is possible: Nirale Baba

राजनीति अगर धर्म नीति से चले तो शहर का विकास संभव : निराले बाबा

Wed, 09 Oct 2024 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Oct 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
If politics is run according to religious principles, then development of the city is possible: Nirale Baba
फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-15 में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में निराले बाबा से आशीर्वाद लेते
सोनीपत। राष्ट्रसंत जैनाचार्य डॉ. आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कहा कि विरोध करने वाला शत्रु नहीं, अपितु गलत कार्यों का विरोध न करने वाला परम शत्रु होता है। दुर्योधन ने चाचा विदुर की बात मान ली होती तो महाभारत न होता और रावण ने भाई विभीषण की सुनी होती तो लंका विध्वंस न होती। हमारी मति सुधारने वाला ही वास्तव में सच्चा मित्र होता है।
विज्ञापन

निराले बाबा, दिव्यानंद निराले बाबा चातुर्मास समिति की ओर से सेक्टर-15 में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान ने धर्म सभा में पहुंचकर निराले बाबा से आशीर्वाद लिया। निराले बाबा ने निखिल मदान को चांदी से बना कमल का फूल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा करते हुए सामाजिक व धार्मिकता का जीवन व्यतीत करें। सोनीपत का विकास कर शहर को ऊंचाई पर ले जाएं। उन्होंने कहा कि राजनीति अगर धर्म नीति के अनुसार चले तो शहर का विकास संभव हो सकता है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, समिति के संयोजक सुभाष सिंगला, जगमोहन जैन, नरेश जैन, सुरेश मल्होत्रा, मुकेश सिंगला, अशोक भगत, प्रेम छाबड़ा, दर्शन धीगडा, राकेश जैन, अमित जैन व अशोक भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed