फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If industrialists' loans can be waived, why not farmers' loans: Bhakiyu

उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो किसान का क्यों नहीं : भाकियू

Fri, 30 Jan 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
If industrialists' loans can be waived, why not farmers' loans: Bhakiyu
गोहाना के नई अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस में वर्ग के हित की बात रखते किसान यूनियन के नेता
गोहाना। नई अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवार किया कि जब उद्योगपतियों का कई हजार करोड़ का कर्ज माफ हो सकता है, राजनेताओं या नौकरी पेशा लोगों को फ्री इलाज मिल सकता है तो किसानों को क्यों नहीं?
विज्ञापन

2 फरवरी को इन्हीं मुद्दों को लेकर सोनीपत के उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे। प्रेसवार्ता में भाकियू प्रधान सत्यवान, गोहना तहसील इकाई के चेयरमैन भगत सिंह, मुंडलाना ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, कथूरा ब्लॉक महासचिव बिजेंद्र मलिक मदीना उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि धान न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये था लेकिन यह 2050 रुपये प्रति क्विंटल बिका। किसान के खाते में 2389 रुपये आए, बाकी पैसा आढ़तियों ने वापस लेकर धान उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज मुक्ति के मसले पर किसान नेता सत्यवान और अन्य ने कहा कि पिछले 10 साल में उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ माफ हुए। जब इनका कर्ज माफ हो सकता है तो फिर किसानों का क्यों नहीं? इसी तरह मुफ्त या सस्ते इलाज के मुद्दे पर भी सवाल उठाया।

आयात कर हटाने को लेकर किसान नेताओं ने कहा कि इससे किसान की फसल का रेट कम हो जाएा। उन्होंने एलान किया इन सभी मुद्दाें को लेकर उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। 23 मार्च को सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उत्तर भारत में किसान क्रांति रैली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed