फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If district level officers sit, it will be easier for the farmers of Gohana.

Sonipat News: जिलास्तर के अधिकारी बैठेंगे तो गोहाना के किसानों को होगी आसानी

Mon, 05 Jan 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
If district level officers sit, it will be easier for the farmers of Gohana.
भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन
गोहाना। तहसील आखिर तहसील होती है और जिला मुख्यालय की अपनी अलग अहमियत है। बड़े अफसर बैठे हों तो सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी हो जाती है। हर वर्ग की तरह गोहाना क्षेत्र के किसान भी इसी आस में हैं कि कब इसे तहसील को जिले का दर्जा मिले और उन्हें तमाम सुविधाएं घर के करीब ही मिल जाएं। गोहाना मांगे हक की आवाज बुलंद करते हुए किसानों ने कहा...------------
विज्ञापन

अनाज मंडी में बढ़ जाएंगी सुविधाएं
जिले का दर्जा मिल जाने के बाद गोहाना की अनाज मंडी को नई पहचान मिलेगी। यहां सुविधाएं बढ़ेंगी। खरीद व्यवस्था मजबूत होगी। बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी तो किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा। -राजबीर मलिक, सरपंच, गांव छिछड़ाना
विज्ञापन

खानपुर कलां और कथूरा को तहसील बना करें कोरम पूरा
खानपुर कलां और कथूरा को तहसील बनाकर गोहाना जिले का कोरम पूरा किया जाए। इससे गोहाना एक मजबूत व संतुलित प्रशासनिक इकाई के रूप में स्थापित होगा। साथ ही आसपास के गांवों को जिला मुख्यालय से दूरी कम होगी। -सत्यवान नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर होने लगेंगे मुआवजे संबंधी सर्वे
प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर मुआवजा मिलने में बहुत देरी होती है। जिला बनने से मुआवजा प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी। सर्वे समय पर होंगे और किसानों को उनका हक जल्दी मिलेगा। -मोटा, सरपंच, गांव शामड़ी
राजनीतिक नहीं, जनहित का मुद्दा है ये
गोहाना को जिला बनाए जाने का मुद्दा राजनीतिक नहीं, बल्कि जनहित का है। वर्षों से यहां की अनदेखी हो रही है। जिला बनने से किसानों की आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंचेगी। नीतियों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र का संतुलित विकास संभव होगा। -चांद नरवाल, किसान गांव कथूरा।
शुगर मिलों पर निगरानी मजबूत होगी
जिला स्तर पर प्रशासन होने से शुगर मिलों पर निगरानी मजबूत होगी। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। -सोनू प्रजापति, किसान, गांव छिछड़ाना।
खेतों से जुड़े विवाद जल्दी निपटेंगे
जिला बनने से भूमि रिकॉर्ड, इंतकाल, जमाबंदी और सीमांकन जैसे कार्य स्थानीय स्तर पर होंगे। इससे खेतों से जुड़े विवाद जल्दी निपटेंगे और किसानों को समय व खर्च दोनों की बचत होगी। -विनोद, किसान गांव कथूरा।
प्रशासनिक पहुंच आसान होने से बढ़ेगा विश्वास
जिला बनने से सभी विभागों के कार्यालय गोहाना में होंगे। इससे शिकायतें, आवेदन और योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। प्रशासनिक पहुंच आसान होने से किसानों को सम्मान और विश्वास दोनों मिलेगा। -भूप सिंह मालिक, गांव छिछड़ाना
योजनाओं में देरी से किसान परेशान
फसल बीमा, गिरदावरी और कृषि योजनाओं में देरी से किसान परेशान हैं। गोहाना के जिला बनने पर कृषि विभाग मजबूत होगा और फसल से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय पर मिलेगा। इससे किसानों को सही जानकारी, बीज, खाद और तकनीकी सहायता आसानी से उपलब्ध होगी। -नीरज, किसान गांव कथूरा।

रोजगार के नए अवसर रोकेंगे पलायन
गोहाना को जिला बनाए जाने से कृषि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कृषि कार्यालय, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट खुलने से युवाओं को अपने क्षेत्र में काम मिलेगा, जिससे पलायन रुकेगा और गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। -भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

भगत सिंह, चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article