फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If complaint is received in development works, charge sheet will be given to JE and Village Secretary: Deputy Commissioner

विकास कार्यों में शिकायत मिली तो जेई व ग्राम सचिव को किया जाएगा चार्जशीट : उपायुक्त

Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
If complaint is received in development works, charge sheet will be given to JE and Village Secretary: Deputy Commissioner
गोहाना के लघु सचिवालय में आला अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। संवाद
गोहाना। लघु सचिवालय में उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने शनिवार को आला अधिकारियों की बैठक ली। इसमें गांवों में विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। कहा कि गांव में विकास कार्यों को लेकर सरपंच की शिकायत आने पर जेई व ग्राम सचिव को चार्जशीट किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्रवाई ग्राम पंचायत के रेजूलेशन पर संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के खिलाफ भी की जाएगी। बैठक में उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई । उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की तरफ से ली गई बैठक में कई ग्राम सचिवों की कोताही के कारण ग्राम पंचायतों के पास पैसा होने के बावजूद विकास कार्य तेजी से नहीं होने का मामला सामने आया। ऐसे में मामले उपायुक्त ने ग्राम सचिवों को दो सप्ताह का समय दिया। दो सप्ताह में विकास कार्यों में तेजी नहीं आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उपायुक्त ने कहा कि गोहाना उपमंडल में जनसंवाद में करीब 175 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनका समाधान गांव में ही मौजूद है। गांवों में 80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ग्राम पंचायतों के पास है। इस राशि से अधिकांश मांगों को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम विवेक आर्य, सीईओ डॉ. सुशील मलिक, कार्यकारी अभियंता कुलबीर सिंह, अश्विनी फोगाट, नवीन गोयत, मोहम्मद आशिक, नवीन, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. रजनीश वर्मा, नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद, बीडीपीओ परमजीत व अंकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed