{"_id":"663d6ec278ef4fe8aa030799","slug":"if-an-unrecognized-school-is-found-open-an-fir-will-be-lodged-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118043-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना मान्यता प्राप्त स्कूल खुला मिला तो दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना मान्यता प्राप्त स्कूल खुला मिला तो दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर
Fri, 10 May 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 May 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में बिना मान्यता चल रहे स्कूल यदि खुले मिले या दाखिला करते पाए गए तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की टीम सोमवार से फील्ड में उतरेगी और बिना मान्यता के चलाए जा रहे स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल चलाना है तो पहले मान्यता संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में बिना मान्यता चल रहे स्कूलों का सर्वे करवाया गया था। जिले में करीब 89 स्कूल ऐसे चिह्नित किए गए थे, जो बिना मान्यता के चल रहे थे। इनमें अकेले राई खंड में 33 स्कूल मिले थे। इन सभी स्कूलों को बिना मान्यता लिए दाखिला नहीं करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए थे। शिक्षा अधिकारियों को सूचना मिली है कि कई स्थानों पर नियमों की अवहेलना करते हुए बिना मान्यता वाले स्कूल बच्चों का दाखिला कर रहे हैं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। यह टीम बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों का निरीक्षण करेगी। दाखिले मिलने पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस बारे में राई खंड के बीईओ योगेश चंद्र ने कहा कि चिह्नित किए गए स्कूलों को बिना मान्यता लिए नए शैक्षणिक सत्र में दाखिले नहीं करने के निर्देश दिए थे। सोमवार से सभी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। अगर कोई स्कूल खुला मिला या दाखिले मिले तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।