फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   husband, corona patient, society, whatsapp, wife, sonipat

पति को हुआ कोरोना तो समाज ने मुंह मोड़ा, नपा ने घर का कूड़ा भी उठवाना बंद कर दिया

Sun, 24 May 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
husband, corona patient, society, whatsapp, wife, sonipat
गन्नौर। सरकार से लेकर हर कोई आह्वान कर रहा है कि हमें कोरोना से लड़ना है, कोरोना पीड़ित व्यक्ति से नहीं। लेकिन गन्नौर में कोरोना संक्रमित युवक के परिवार को पहले समाज का उत्पीड़न झेलना पड़ा तो उसके बाद नपा ने घर से कूड़ा उठवाना तक बंद कर दिया। इस तरह के व्यवहार को लेकर युवक की पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने लोगों पर व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके परिवार को बदनाम करने का भी आरोप लगाया है। महिला का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के शास्त्रीनगर के रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव हो गया था। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद युवक के परिवार से अन्य कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने युवक के परिवार से दूरी बना ली और व्हाट्सएप के ग्रुपों में उसके परिवार की पूरी पृष्ठभूमि को उजागर कर दिया। यही नहीं नपा कर्मचारियों ने भी युवक के घर से कूड़ा उठाना बंद कर दिया। कोरोना को मात देकर घर लौटे युवक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कोरोना एक बीमारी है, जो आकर चली जाती है। लेकिन दुख की बात यह है कि प्रशासन व लोगों को अपना नजरिया बदलना चाहिए। किसी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर समाज के लोग उसके परिवार की मानसिक प्रताड़ना को अधिक बढ़ा देते है। जबकि सरकार भी बार-बार आग्रह कर रही है कि हमें कोरोना से लड़ना है, कोरोना पीड़ित व्यक्ति से नहीं। उनसे किसी तरह का भेदभाव न करें, बस शारीरिक दूरी बनाकर रखें। वीडियो में कहा गया है कि उसके पति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर व्हाट्सएपर ग्रुपों में उनका नाम, काम, पारिवारिक पृष्ट भूमि डालकर समाज में डर का माहौल बनाया गया। यह कानूनी व सामाजिक रूप से गलत है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर नाम डालना गलत, शिकायत पर मामला होगा दर्ज : एसडीएम
एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति का नाम व्हाट्सएप ग्रुपों में डालना गलत है। अगर इसकी शिकायत पीड़ित देगा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज होगा। इस दौरान किसी के परिवार से ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed