फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband arrested for stabbing newly married woman in the neck

Sonipat News: नवविवाहिता के गले में चाकू मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for stabbing newly married woman in the neck
गांव नाथूपुर में पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी कुंडली थाना पुलिस के साथ।
राई। गांव नाथूपुर में नवविवाहिता को गिफ्ट देने के बहाने घर से बुलाकर उसकी गर्दन पर चाकू से वार करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लिवान निवासी गौरव है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। साथ ही उसे भी कई तरह के शक थे। घटना के दिन बहस होने पर हमला किया था।
विज्ञापन

गांव नाथूपुर निवासी सत्ते ने 7 मार्च को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी भावना की शादी 18 फरवरी को गांव लिवान निवासी गौरव के साथ की थी। गौरव ने उनकी बेटी को घर से बुलाकर बाइक पर बैठा लिया था और खेत में ले गया था। खेत में ले जाकर बहस करने के बाद उसके गले पर चाकू से वार कर दिया था। वह बारोटा रोड पर भावना को खून से लथपथ छोड़कर भाग गया था। भावना काफी दूर तक पैदल चलकर आई थी। भावना को नाजुक हालत में सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर भावना की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अब पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। भावना उस पर शक करती थी। उसे भी अपनी पत्नी को लेकर शक था। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। सप्ताह भर से भावना अपने मायके आई हुई थी। तब उसने घर से बुलाकर उस पर हमला किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed