{"_id":"6ac2b116233a762d930be592","slug":"husband-angry-over-wife-living-with-another-man-attacks-youth-with-a-cutter-sonipat-news-c-197-1-snp1001-161766-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पत्नी के साथ रहने से नाराज पति ने युवक पर कटर से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पत्नी के साथ रहने से नाराज पति ने युवक पर कटर से किया हमला
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी के पास रास्ता रोककर थर्माकोल काटने वाले कटर से हमला करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक ने महिला के पति पर कटर से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने ओमेक्स सिटी में शराब के ठेके के पास उनका रास्ता रोककर थर्माकोल काटने वाले कटर से हमला किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
कबीरपुर निवासी सुमित ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह फ्लेक्स बोर्ड का काम करते हैं। वह करीब दो माह से महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहे हैं। 2 अक्तूबर को वह अपने दोस्त सोनू के साथ ओमेक्स सिटी स्थित शराब के ठेके के पास शराब पीने के लिए गए थे। वह खाने का सामान लेने के लिए सड़क की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान उनके साथ सहमति संबंध में रह रही महिला के पति सुनील ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सुनील ने थर्माकोल काटने वाले कटर से उन पर हमला कर दिया। सुमित ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद सुनील जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
हमले में घायल सुमित इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। अब थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुमित का आरोप है कि सुनील की पत्नी उनके साथ रह रही है। इसी बात को लेकर सुनील उससे नाराज था और इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।