फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   husband and wife

... जब पति को समय देने के लिए बाहर बैठ गई विवाहिता

Fri, 11 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खरखौदा
ब्यूरो/अमर उजाला खरखौदा Updated Fri, 11 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

गांव रोहणा में बुधवार को एक पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया जब विवाहिता मायके से अपने सुसराल आ पहुंची और उसके पति ने उसे कुछ ओर समय देने को कहा।

विज्ञापन


विवाहिता भी अपनी ससुराल के बाहर बैठ गई। ग्रामीणों ने विवाहिता के साथ ही उसके पति व ससुराल पक्ष को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आखिरकार पुलिस महिला थाना प्रभारी प्रमिला को ही बीचबचाव कर मामला सुलझाना पड़ा।
विज्ञापन


रोहणा गांव के एक युवक की शादी गांव भदाना झज्जर निवासी एक युवती से कुछ महीने पहले हुई थी। दोनों में मनमुटाव के चलते मामला झज्जर थाने पहुंच गया। युवती कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों ने झज्जर थाने में पहुंचकर फैसला कर लिया और विवाद को सुलझाने की बात कही। जिस पर युवती शाम को अपने परिजनों के साथ रोहणा गांव में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विवाहिता के परिजन लौट गए तो उसके पति ने दोनों के संबंधों को पहले जैसा किए जाने के लिए कुछ समय देने की बात कही। जिस पर विवाहिता ने कहा कि यह उसका ससुराल है और वह अब अपने मायके से यहां पर आ गई। ऐसे में अब वापस जाना उसके लिए मुनासिब नहीं है।


जबकि उसका पति कुछ समय देने की बात पर अडिग था। ऐसे में विवाहिता ने घर के बाहर ही बैठकर इंतजार करने का मन बना लिया। परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों ने भी पति-पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सब बेकार साबित हुआ। ऐसे में शाम से देर रात हो गई, लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को राजी नहीं हुआ। जिसके बाद परिजनों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

मौके पर खरखौदा थाना प्रभारी नर सिंह व महिला सैल इंचार्ज प्रमिला पहुंचे जिन्होंने पति-पत्नी को समझाया तब जाकर मामला सुलझ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed