{"_id":"6682d8c5515c3bcfba0a1c76","slug":"husband-accused-of-marrying-a-second-time-sonipat-news-c-17-rtk1042-454512-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पति पर दूसरी शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पति पर दूसरी शादी करने का आरोप
Mon, 01 Jul 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jul 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बा के नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी महिला गुलिस्ता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी जनपद सोनीपत के थाना गन्नौर के गढ़ी के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि कई महीने से ससुराल पक्ष के लोग और पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी भी कर ली है। आरोप है कि 15 दिन पहले पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया है और पीड़िता अपने मायके में आकर रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन