फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hukta delegation met BJP state spokesperson

Sonipat News: हुकटा के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता से की मुलाकात

Sat, 27 Jul 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Hukta delegation met BJP state spokesperson
सोनीपत के गोहाना में पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल के कार्यालय में उनसे मुल
गोहाना। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गोहाना के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल से मुलाकात की। उन्होंने सरकार के विवि की भर्ती प्रक्रिया में रोक लगाने के आदेश पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि विश्वविद्यालयों में पहले से कार्यरत अस्थायी, अनुबंधित, पार्ट टाइम, विजिटिंग फैकल्टी आदि पदनामों पर कार्यरत सहायक प्रोफेसरों को विधानसभा चुनाव से पहले नियमित किया जाए। इसके बाद खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए, ताकि सभी का रोजगार सुरक्षित रह सकें। कृष्ण ढुल ने कहा कि उच्च अधिकारी की कमेटी पाॅलिसी फ्रेम करने के लिए बनाई थी। बैठक काफी सकारात्मक रही। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक, कोषाध्यक्ष मनजीत, सचिव अरुण गर्ग, सुमन रंगा, प्रवक्ता दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष अमित मलिक, सोहनलाल, मीनू, पिंकी, मोनिका, पूनम, ज्योति, रमणी, सोनू, जितेंद्र, ओमबीर व स्वीटी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed