फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   huge fire broke out in tyre factory in Sonipat, even after 15 hours 10 vehicles engaged in extinguishing fire

Sonipat: टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, 15 घंटे बाद भी आग बुझाने में जुटी 10 गाड़ियां; सभी सुरक्षित बाहर निकाले

Wed, 12 Feb 2025 01:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर व कुंडली से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां बुलाई गई। देर रात से ही फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का काम जारी है, लेकिन बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन
huge fire broke out in tyre factory in Sonipat, even after 15 hours 10 vehicles engaged in extinguishing fire
टायर फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव रामनगर के पास औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 15 घंटे बाद भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं, फैक्टरी में पड़े टायरों के स्क्रैप के चलते दमकल कर्मियों को फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गांव रामनगर-धतूरी रोड पर स्थित फैक्टरी में पुराने टायरों में से तेल निकालने का काम किया जाता है। मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती चली गई। टायर के अवशेषों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में अफरातफरी का माहौल मच गया। वहां काम कर रहे श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। श्रमिकों ने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन




सूचना के बाद आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर व कुंडली से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां बुलाई गई। देर रात से ही फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का काम जारी है, लेकिन बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल कर्मियों का कहना है कि फैक्टरी में रखा स्क्रैप अधिक है, जो आग पर काबू पाने में बाधा बना हुआ है। आग काबू पाने के कुछ देर बाद फिर धधक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप दमकल अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि आग इतनी भयंकर है कि दूर तक टायरों के जलने की बदबू आ रही थी। आग की लपटों से दूर तक धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। जिस समय फैक्टरी में आग लगी, उस समय फैक्टरी में श्रमिक काम कर रहे थे, हालांकि स्थिति को भांपते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फैक्टरी में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed