{"_id":"a1d95deec6d454f7943be7b57452e2a2","slug":"htet-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों पर फिर गया पानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों पर फिर गया पानी...
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षा में पीजीटी लेवल का पेपर लीक होने से हजारों परीक्षार्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
पेपर देकर आए युवाओं को अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन देर शाम जब जींद में पेपर लीक होने और शनिवार को हुई परीक्षा रद होने की सूचना मिली तो परीक्षार्थियों के चेहरे उतर गए।
विज्ञापन
सायंकालीन सत्र में 20 परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 7,755 परीक्षाथयों ने परीक्षा देनी दी थी। इसके अलावा 5 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा हुई, जिसमें 912 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा समय पर शुरू हुई, हालांकि कई जगहों पर परीक्षार्थियों के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण विवाद की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
350 के करीब परीक्षार्थी समय पर न पहुंच पाने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए। हर परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। इसके अलावा हर केंद्र पर नेटवर्क जैमर भी लगाए गए थे। वहीं, जीवीएम कॉलेज में एक गड़बड़ी सामने आई।
कॉलेज में दो परीक्षार्थी बिना आईडी के ही परीक्षा में बैठे थे और सुपरवाइजर के आई कार्ड पर फोटो नहीं था। इस मामले में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजी जाएगी।
नकल का कोई भी केस मेरे संज्ञान में नहीं है। बिना आईडी के दो परीक्षार्थियों और सुपरवाइजर के आई कार्ड पर फोटो न होने की शिकायत मिली है। इस बारे में जांच की जाएगी। -राजीव रतन, डीसी, सोनीपत
क्या कहते हैं परीक्षार्थी
परीक्षा के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहा था। पहले भी परीक्षा की तिथि दो बार बढ़ा दी गई थी। अब परीक्षा हुई तो पेपर लीक हो गया। कुल मिलाकर अच्छा पेपर हुआ था, लेकिन पेपर रद्द होने से उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब पता नहीं दोबारा यह परीक्षा कब होगी।
-पवन, परीक्षार्थी
इस परीक्षा पर काफी उम्मीदें टिकी थीं। पिछले छह माह से एचटेट के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। पिछले साल कुछ ही अंकों से परीक्षा में सफल नहीं हो सका था। इस बार पास होने की उम्मीद थी, लेकिन पेपर रद होने से फिर से असमंजस की स्थिति हो गई है।
-संदीप चहल, परीक्षार्थी