फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HTET

51 सेंटरों पर होगी एचटेट की परीक्षा

Sun, 30 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 30 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

अक्टूबर में होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए जिला शिक्षा विभाग ने अपने सभी सेंटरों की घोषणा कर दी। जिले में कुल 51 सेंटरों पर परीक्षा होगी। सभी सेंटरों के लिए तीन लेबल बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इन सभी लेबलों पर कुल 31,265 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन होंगी। फिलहाल किन-किन सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की जाएंगी। इसकी अंतिम लिस्ट बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुसार, सेंटरों के लिए तीन लेबल बनाए गए हैं। इनमें लेबल-1 में 12 हजार 239, लेबल-2 में 10 हजार 789 तथा लेबल-3 में 8 हजार 237 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ये सभी सेंटर सोनीपत के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। सभी परीक्षार्थियों को सितंबर माह तक नए रोलनंबर जारी कर दिए जाएंगे जिसमें सेंटरों का भी उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सेंटरों पर बोर्ड की ओर से नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सभी परीक्षाकेंद्रों पर उडनदस्ता की टीम छापा मारने के लिए तैयार रहेगी। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए मोबाइल जैमर की भी व्यवस्था रहेगी ताकि नकल करने के लिए मोबाइल का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

परीक्षार्थियों को और भी कई प्रक्रियाएं करनी होंगी पूरी
परीक्षार्थियों के अंगूठे का निशान लेने के लिए इस बार बॉयोमीट्रिक मशीन की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा महिला परीक्षार्थी के दाएं हाथ का और पुरुष परीक्षार्थी के बाएं हाथ के अंगूठे का निशान केंद्र पर बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाए गए स्टैंप पैड से लगवाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें भी परीक्षा के दौरान बंद रहेगी। साथ ही सभी केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा-144 स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी।

शांतिपूर्ण परीक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगी। मालूम हो कि पहले यह एचटेट की परीक्षा 30 और 31 अगस्त को होनी थी, लेकिन बाद में यह तारीख बदल गई। हालांकि अक्टूबर मेें होने वाले परीक्षा के लिए फिलहाल तिथि की घोषणा नहीं की गई है।


एचटेट परीक्षा के लिए कुल 51 सेंटर बनाए गए हैं। सभी सेंटरों पर आयोजित परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन होंगी। परीक्षार्थियों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। परीक्षा से संबंधित अन्य प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी।
-परमेश्वरी हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed