फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HSVP's action on defaulters, 46 connections of drinking water cut off

एचएसवीपी की डिफाल्टरों पर जारी रही कार्रवाई, पेयजल के 46 कनेक्शन काटे

Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
HSVP's action on defaulters, 46 connections of drinking water cut off
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से पानी के बिल जमा न कराने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। एचएसवीपी के अधिकारियों ने सेक्टर-7, 14 व 15 में अभियान चलाकर 30 हजार रुपये से ज्यादा राशि के पानी के बिल जमा न कराने वाले 46 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। टीम वीरवार दोपहर बाद सेक्टर-23 में पहुंची। इस दौरान करीब 20 उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह की मोहलत की मांग की है। इस पर कनिष्ठ अभियंताओं ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से लिखित में लिया कि वह तय समय में पानी के बिल जमा करा देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। उसके बावजूद कई उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे। ऐसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए 24 अगस्त को नोटिस जारी किए थे। उसके बाद कई उपभोक्ताओं ने तो बिल जमा करा दिए लेकिन अभी भी काफी उपभोक्ताओं के बिल बकाया है। अधिकारियों कहना है कि 11 दिन में अब तक 1.22 करोड़ रुपये पानी के बिल के रूप में जमा हो चुके है। वहीं ऐसे उपभोक्ता भी हैं जो लंबे समय पर पानी का इस्तेमाल कर रहे है, लेकिन बिल नहीं भर रहे है। किसी के पास 6 माह तो किसी पर एक साल का बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं के घर जाकर एचएसवीपी की टीमें कनेक्शन काट रही है। बुधवार को टीम ने 50 लोगों के कनेक्शन काटे थे। वीरवार को टीम ने सेक्टर-7, 14 व 15 में जाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान सेक्टर-7 में 14 कनेक्शन, सेक्टर-14 में 20 कनेक्शन व सेक्टर-15 में 12 डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन काटे गए। साथ ही उन डिफाल्टरों को चेतावनी दी कि अगर बिना बिल जमा कराए कनेक्शन दोबारा जोड़ने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पानी के बिल जमा न कराने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पानी के बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। वीरवार को 46 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इससे एक दिन पहले भी 50 लोगों के पानी के कनेक्शन काटे गए थे। कनेक्शन काटने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed