फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HSIIDC will provide residential plots in IMT, seeks applications

Sonipat News: आईएमटी में रिहायशी प्लॉट देगी एचएसआईआईडीसी, मांगे आवेदन

Thu, 01 Feb 2024 04:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
HSIIDC will provide residential plots in IMT, seeks applications
सोनीपत के खरखौदा में स्थित औद्योगिक मॉडल टाउनशिप।
खरखौदा। प्रदेश के आठ औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में रिहायशी ग्रुप हाउसिंग के तहत प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने पहल शुरू कर दी है। अलग-अलग आईएमटी में प्लॉट का आकार व मूल्य अलग-अलग रखा गया है। आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया गया है, जिस पर 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। विभाग की तरफ से 29 फरवरी को ई-ऑक्सन कराया जाएगा। लंबे समय से लोगों आईएमटी में दिए जाने वाले ग्रुप हाउसिंग रिहायशी प्लाटों के रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब एचएसआईआईडीसी ने इसके लिए आवेदन मांग लिए हैं।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी की तरफ से आईएमटी खरखौदा के साथ ही आईएमटी रोहतक फेज-1, आईएमटी रोहतक फेज-2, आईएमटी सोहना, आईएमटी फरीदाबाद, आईएमटी बावल फेज-1 के अलावा औद्योगिक संपदा (इंडस्ट्रियल एस्टेट) पानीपत और बड़ी के रिहायशी क्षेत्र के प्लाटों के लिए ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विभाग की तरफ से फिलहाल इन आईएमटी में ग्रुप हाउसिंग के कितने रिहायशी प्लॉट है उनकी जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन अलग-अलग आईएमटी में अलग-अलग वर्ग गज के प्लॉट के लिए उनकी कीमत अलग-अलग रखी गई है। वहीं व्यावसायिक प्लाटों की बिक्री करने के बाद यहां पर रिहायशी प्लाटों के लिए भी अब आवेदन मांगे जाने से लोगों में खुशी है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है। अब लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन




खरखौदा में सबसे महंगे प्लॉट

ग्रुप हाउसिंग पॉलिसी के तहत एचएसआईआईडीसी की ओर से मांगे आवेदन में सबसे महंगे प्लॉट खरखौदा आईएमटी व सबसे सस्ते पानीपत में रखे हैं। खरखौदा में 2025 व 4050 वर्ग गज के प्लॉट की कीमत 40530 रुपये प्रति वर्ग गज रखी गई है। वहीं इंडस्ट्रियल एस्टेट पानीपत में प्लॉट की कीमत 14650 रुपये प्रति वर्ग गज रखी है। इसके साथ ही बड़ी में रिजर्व रेट (आरक्षित मूल्य) 32200 रुपये, फरीदाबाद में 30150 रुपये, सोहना में 23660 रुपये, रोहतक फेज-1 और 2 में 18850 और आईएमटी बावल में 18270 रुपये प्रति वर्ग गज रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खरखौदा के साथ सात अन्य आईएमटी के लिए ग्रुप हाउसिंग के तहत प्लॉट दिए जाने हैं, जिसके तहत आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें प्लॉट के आकार व मूल्य दर अलग-अलग हैं। आवेदक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ई-आक्शन से इनका आवंटन किया जाएगा।
मंजीत बल्हारा, संपदा प्रबंधक, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed