फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hotel's security guard was murdered, three accomplices accused

होटल के सुरक्षाकर्मी की चोट मारकर की गई हत्या, तीन साथियों पर आरोप

Thu, 14 Jul 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hotel's security guard was murdered, three accomplices accused
राई (सोनीपत)। गांव हसनपुर के पास स्थित चावल मिल के पीछे रास्ते पर मिले होटल के सुरक्षाकर्मी की चोट मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के तीन साथियों को नामजद किया है। दावा है कि उसे तीन साथियों संग देखा गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही विसरा जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव भिगान निवासी राजेश उर्फ राजबीर ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा सचिन (25) हवाई अड्डा होटल में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। वह मंगलवार को घर से गया था। देर शाम गांव के बिट्टू ने सूचना दी कि हसनपुर के पास एक चावल मिल के पीछे रास्ते पर सचिन का शव पड़ा है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सचिन का सिर फटा हुआ था। आंख, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। कमर पर भी रगड़ के निशान थे। बेटे पर हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसने बताया कि उसकी बुआ के बेटे गांव असदपुर निवासी भानेराम ने उसके बेटे को मंगलवार दोपहर के समय उसके दोस्त फालू, मनोज व सोनू के साथ देखा था। उसने शक जताया कि तीनों ने ही उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुलिस ने मौत के सही कारण जानने के लिए विसरा जांच को भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश के पास दो बेटे व एक बेटी है। जिसमें सचिन सबसे छोटा था।
विज्ञापन

वर्जन
युवक का शव चावल मिल के पीछे रास्ते पर मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही कमर पर रगड़ के निशान भी मिले हैं। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विसरा जांच को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व विसरा जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।- इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed