फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   hookah bar open manager arrested

मुरथल रोड पर चलता मिला हुक्का बार, मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
hookah bar open manager arrested
सोनीपत : मुरथल रोड स्थित हुक्का बार से बरामद हुक्का व अन्य सामान। - फोटो : Sonipat
शहर के मुरथल रोड पर एक प्लॉट में बने हट में हुक्का बार चलता मिला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आबकारी विभाग व सेक्टर-27 थाना पुलिस को साथ लेकर यहां छापा मारा। इस दौरान यहां काफी संख्या में युवक तंबाकू वाले हुक्के व शराब पीते मिले। वहीं, इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद युवक दीवार फांदकर व दरवाजे से भाग निकले। टीम ने यहां से हुक्के, शराब व तंबाकू बरामद किए। इसके साथ ही हुक्का बार के मैनेजर को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते रोहतक के एसआई जयभगवान सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उन्हें रविवार रात को सूचना मिली थी कि मुरथल रोड पर हट बनाए गए है, जहां हुक्का बार चल रहा है। कोरोना नियमों की अवहेलना करते हुए हुक्का बार में शराब भी पिलाई जाती है। जिस पर टीम ने रविवार देर रात सोनीपत में कार्रवाई करने पहुंची। इसके लिए आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार व स्थानीय सेक्टर-27 थाना पुलिस को भी साथ लिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम को हुक्का बार के भीतर काफी भीड़ मिली। युवा झुंड बनाकर मौजमस्ती करते मिले।
विज्ञापन

हुक्का बार के मैनेजर गोरख प्रसाद निवासी पटना, बिहार को गिरफ्तार किया गया। गोरख प्रसाद फिलहाल विकास नगर में रहता है। यहां पर एडवांस में टेबल की बुकिंग कराई जाती हैं। उसने बताया कि जिस जमीन पर हुक्का बार चल रहा है यह विवादित है। इसका कोई मालिक नहीं हैं। यहां कैशियर अमित काम देखता और बुकिंग का काम दूसरा मैनेजर सन्नी देखता है। पुलिस को देखकर वहां आए लोग भाग निकले। मैनेजर गोरख प्रसाद हुक्का बार व शराब परोसने का कोई परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 188, 269, 270, 5/7 कोटपा एक्ट 2003, 6 पॉयजन एक्ट 1919, 51 आपदा प्रबंधन एक्ट, अवैध शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गोरख प्रसाद को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान किया गया बरामद
छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से गोल्फर सॉट का आधा भरा हुआ अद्धा, अंग्रेजी शराब की अलग-अलग मार्का की सात बोतल, दो खाली पव्वा, 26 बीयर की खाली बोतल, बीयर की 11 खाली केन, छह हुक्के, प्रयोग होने वाला कोयला, फ्लेवर व 170 ग्राम तंबाकू बरामद हुआ।

मुरथल रोड स्थित हुक्का बार के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे गहनता से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed