फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Honored 31 workers by giving them awards

Sonipat News: 31 श्रमिकों को अवाॅर्ड देकर किया सम्मान

Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Honored 31 workers by giving them awards
सोनीपत के मुरथल रोड पर आयोजित श्रमिक सम्मान अवाॅर्ड समारोह में मुख्यातिथि मेयर राजीव जैन व सेफ - फोटो : संवाद
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने मुरथल रोड स्थित एक निजी स्कूल में श्रमिक सम्मान अवाॅर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 31 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि नगर निगम के मेयर राजीव जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक शर्मा, संयोजक प्रवीण वर्मा व संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य समाज को श्रमिकों और कर्मचारियों के योगदान के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि फाउंडेशन की श्रमिकों के प्रति यह सकारात्मक व अनोखी पहल है। एक देश एक चुनाव अभियान के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र भारतीय ने अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि समारोह में फायर ब्रिगेड, बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस चालक व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। हमें इनके योगदान को याद करने व उनके सम्मान में एकत्र होने का अवसर मिला। श्रमिकों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। समारोह में सरदार मोहन सिंह मनोचा, रविंद्र सरोहा, राजू वर्मा, पार्षद मुकेश सैनी, प्राचार्य अंकुर रोहिल्ला, सुखबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed