{"_id":"69dff1dadfa5dc9b3a06847a","slug":"honor-killing-students-uncle-also-arrested-for-involvement-in-conspiracy-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152490-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आन के लिए हत्या.. साजिश में शामिल होने के आरोप में छात्रा का चाचा भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आन के लिए हत्या.. साजिश में शामिल होने के आरोप में छात्रा का चाचा भी गिरफ्तार
Thu, 16 Apr 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। देवीनगर कॉलोनी में आन के लिए नर्सिंग छात्रा चीनू (23) की हत्या के मामले में पुलिस लगातार परतें खोल रही है। इस मामले में पहले पिता, भाई और मां की गिरफ्तारी के बाद अब छात्रा के चाचा राजेश को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि देवीपुरा में युवती के साथ उसके परिजन जबरन शादी को लेकर मारपीट कर रहे हैं। दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची थी। विवाद के दौरान पुलिसकर्मी के सामने ही आरोपियों ने चीनू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थई।
बताया जा रहा है कि चीनू अपने पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी जबकि उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। घटना के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के पिता अनिल, भाई राहुल व मां मीरा को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे चाकू व युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया था। पुलिस जांच में चाचा राजेश की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई जिस पर उसे भी षड्यंत्र में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया है।