फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Honeytrap and blackmailing racket busted, nine people including four women arrested for extorting Rs 40 lakh

Sonipat News: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़, 40 लाख की जबरन वसूली में चार महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Honeytrap and blackmailing racket busted, nine people including four women arrested for extorting Rs 40 lakh
फोटो :8: सोनीपत पुलिस की तरफ से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम
सोनीपत। पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह पर युवक को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप है। थाना कुंडली पुलिस और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह की सरगना समेत चार महिलाओं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो वकील भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं पूर्वी जोन) प्रबीना पी. ने बताया कि कुंडली निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी दोस्ती दिल्ली के नरेला निवासी शिवानी से हुई थी। दोनों वर्ष 2019 में एक कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने। युवक ने बताया था कि बाद में उन्हें पता लगा कि शिवानी किसी अन्य युवक से भी मिलती है तो उन्होंने उससे दूरी बना ली।
विज्ञापन

इसी बीच उनकी शादी तय हो गई। शिवानी को जब उसकी शादी तय होने के बारे में पता लगा तो उसने शादी से एक सप्ताह पहले दबाव बनाने के लिए नरेला थाने में उनके खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। उन्हें थाना बुलवाया गया। शादी टूटने व बदनामी के डर से उन्होंने शिवानी से समझौता कर लिया। वह वर्ष 2020 से हर महीने 10-12 हजार रुपये शिवानी को देते आ रहे हैं। उसने 50-50 हजार रुपये चार बार अपने साथी अभिषेक के खाते में भी ट्रांसफर करवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालच में आकर 40 लाख ऐंठने की साजिश रची

शिवानी ने लालच में आकर अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर झूठे मुकदमे और जान से मारने की धमकी देकर 40 लाख रुपये हड़पने की साजिश रच डाली। उसने व्हाट्सएप कॉल कर मिलने का दबाव बनाया। वह बहालगढ़ में उससे मिला तो शिवानी के साथ उसकी मां, बहन व अभिषेक मिले। उन्होंने 40 लाख रुपये देने की मांग की। साथ ही दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर एक सप्ताह का समय दिया। उन्होंने इसकी ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। जिसे पुलिस को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया।




पुलिस ने जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचा

कुंडली थाना पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने 4 अक्तूबर को मुरथल क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एचएसवीपी के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ की मौजूदगी में जाल बिछाया। तय समय पर दिल्ली के नरेला की शिवानी अपनी मां रेखा, बहन तान्या व भाई तरुण, सिंघु बॉर्डर की नंदिनी चौहान, नरेला के स्वतंत्रनगर निवासी साहिल व शुभम, रोहिणी के यतेंद्र व आशीष और नरेला निवासी अभिषेक के साथ दो गाड़ियों में पहुंची और 40 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली। हालांकि आरोपी अभिषेक एक गाड़ी सहित मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपी यतेंद्र व आशीष पेशे से अधिवक्ता हैं। पुलिस ने आरोपियों से नौ मोबाइल व एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस आरोपियों के पूर्व रिकॉर्ड को लेकर भी जांच कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed