फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Holi of Kisan Mela... Woman showered stones on officers and leaders

Sonipat News: किसान मेले की होली... महिला ने अधिकारियों व नेताओं पर बरसाए कोरड़े

Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Holi of Kisan Mela... Woman showered stones on officers and leaders
फोटो 10: सोनीपत के चीनी मिल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले के दौरान मंच पर कोरड़े मारत
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने अधिकारियों व नेताओं के साथ होली मनाई। उप निदेशक ने होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। वहीं, एक महिला ने मंच पर आकर अधिकारियों व नेताओं पर कोरड़े बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल परिसर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया था। मेले के दौरान होली पर्व के चलते रंगों व फूलों का इंतजाम कर रखा था। मेला संपन्न होने के बाद होली पर्व को लेकर उत्साह बना। मंच पर ही कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भतीजे राहुल कौशिक, प्रबंध निदेशक अमित कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ रंगों से होली खेलना शुरू कर दिया। तभी मेले में पहुंची महिला किसान ने मंच पर आकर कोरड़े बरसाने शुरू कर दिए। शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा पर कोरड़े बरसाए। साथ ही मिल के प्रबंध निदेशक अमित कुमार, कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भतीजे राहुल कौशिक पर कोरड़े बरसा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed