फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Holi colours... play Holi with herbal colours, not chemical colours

Sonipat News: होली के रंग... रासायनिक रंगों से नहीं, हर्बल रंगों से खेले होली

Thu, 13 Mar 2025 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Holi colours... play Holi with herbal colours, not chemical colours
सोनीपत। रंगों के त्योहार होली पर रासायनिक के बजाय हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार है। इस तरह के रंग त्वचा व आंखों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। मिलावटी रंगों से त्वचा और आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। लोगों को हर्बल रंग या फिर अच्छी गुणवत्ता वाले गुलाल का प्रयोग करना चाहिए। चिकित्सक लोगों से अपील कर रहे हैं कि होली का त्योहार हर्बल रंगों से मनाएं।
विज्ञापन

होली के मौके पर लोग केमिकल वाले रंगों से नहीं बच पाते हैं। बड़े हों या बच्चे हर कोई एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं। त्योहार की खुशी के बीच सेहत को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। केमिकल युक्त रंग आंखों पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। यहां तक आंखों की रोशनी भी जा सकती है। कोशिश करनी चाहिए कि प्राकृतिक यानी हर्बल रंगों से होली खेलें।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया ने बताया कि होली पर बाजार में केमिकल वाले रंगों की भरमार है। केमिकल रंग आंख में गिर जाए तो उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। पीड़ित की आंख लाल हो सकती है। ऐसी स्थिति आने पर पहले लोगों को उस व्यक्ति की आंखों को बाहर से सूखे कपड़े से साफ करना चाहिए, जिससे सूखा रंग निकल जाए। उसके बाद आंखों को पानी से धोना चाहिए। साथ ही चिकित्सक को जरूर दिखाना चाहिए। आंखों के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल ने बताया कि होली पर्व पर मिलावटी रंग की बिक्री भी शुरू हो जाती है। उपभोक्ता इन रंगों की पहचान नहीं कर पाते और सगे-संबंधियों के बीच खुशी मनाते समय ऐसे रंग का भी प्रयोग कर लेते हैं। इससे चेहरे पर जलन भी हो सकती है। केमिकल वाले रंग मुंह में जाने से एलर्जी और चेहरा खराब भी हो सकता है। ऐसे में दवाओं का प्रयोग करना पड़ता है। उनके मुताबिक होली खेलने के लिए पहले शरीर पर नारियल का तेल लगा लेना चाहिए।

ऐसे करें बचाव

-रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों में पानी मारकर साफ करें।

- प्राकृतिक रंगों से होली खेलें।

- आंखों में रंग जाने पर रगड़े नहीं बल्कि साफ पानी से धोएं।

- बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी क्रीम या दवाएं न लगाएं।

- रंग खेलने से पहले हाथ और चेहरे पर नारियल का तेल लगा लें।

- रंगों को साबुन से कतई न छुड़ाएं, एलर्जी होने का खतरा रहता है।

- बच्चों की आंखों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षात्मक चश्मे पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed