फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   hobby of expensive mobile made bike thieves two arrested

Sonipat News: महंगे मोबाइल के शौक ने बना दिया बाइक चाेर, दो गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
hobby of expensive mobile made bike thieves two arrested
फोटो 16- चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार आरोपी सीआईए की टीम के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई। सीआईए स्टाफ की टीम ने नेशनल हाईवे-44 पर भिगान फ्लाईओवर के नीचे से दो युवकों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भिगान निवासी सचिन व कपिल है। बाइक को मुरथल क्षेत्र से ही चोरी किया था। आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी की चार अन्य वारदातों से पर्दा उठा है। मुख्य आरोपी व गिरोह का सरगना सागर अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसीपी जीत सिंह ने बताया कि सीआईए में नियुक्त रमेश कुमार की टीम ने भिगान फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक बाइक लेकर वहां पहुंचे। वे पुलिस को देखकर वापस जाने लगे तो उन्हें काबू कर लिया। उनकी पहचान सचिन व कपिल के रूप में हुई। बाइक के कागजात मांगने पर वह कुछ नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक को 31 दिसंबर, 2022 की रात को मन्नत हवेली होटल के सामने से चोरी किया था। चोरी को लेकर 5 जनवरी को उदेशीपुर के सचिन ने केस दर्ज करा रखा है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो चोरी की चार अन्य बाइक बरामद की गई। उन्होंने चोरी की बाइक अपने प्लॉट में छिपा रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

चोरी करके 5 से 10 हजार रुपये में बेच देते थे
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महंगा मोबाइल लेने व शौक पूरा करने को लेकर बाइक चोरी करने लगे। वह बाइक को 5 से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपियों का साथी सागर अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। उसे देखकर ही यह उसके साथ मिलकर चोरी करने लगे। सचिन महज 21 और कपिल 19 साल का है। इसमें सचिन का भाई राहुल भी पहले बाइक चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर सप्लेंडर बाइक को ही बनाते थे निशाना
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह ज्यादातर सप्लेंडर बाइक को ही निशाना बनाते थे। उनके पास से एक काफी पुरानी चाबी मिली है। उनका कहना है कि इससे सप्लेंडर के ताले आसानी से खुल जाते हैं। साथ ही आगे सप्लेंडर बाइक को आसानी से बेचा जा सकता है।

चार अन्य वारदात सुलझी
आरोपियों ने 17 जनवरी को मुरथल थाना क्षेत्र के कुराड़ से, 20 अक्तूबर, 2019 को ढांड रोड कैथल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से, 6 मार्च को मुरथल थाना क्षेत्र के भिगान से और 7 मार्च को पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में देशवाल चौक से बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed