फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HKV team won the title in the state level adventure camp

Sonipat News: हकेंवि की टीम ने राज्यस्तरीय एडवेंचर शिविर में जीता खिताब

Tue, 01 Jul 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 01 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
HKV team won the title in the state level adventure camp
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) की यूथ रेडक्रॉस टीम ने राज्यस्तरीय यूथ रेडक्रॉस एडवेंचर शिविर (बॉय) में बेस्ट टीम बॉय कोऑर्डिनेशन का खिताब जीता। यह शिविर 23 से 27 जून तक हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वरर कुमार ने कहा कि हमारे विद्यार्थी ना केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यूथ रेड क्रॉस टीम ने साहसिक शिविर में जो प्रदर्शन किया है, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की गुणवत्ता और मूल्यों को दर्शाता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि रेड क्रॉस की मूल भावना-मानवता, निष्पक्षता और सेवा को विद्यार्थियों ने मैदान में उतार कर यह सिद्ध किया है कि युवा शक्ति देश की असली पूंजी है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय इस शिविर में हकेंवि की ओर से मनोविज्ञान विभाग के क्षितिज, शिक्षक शिक्षा विभाग के अमर राज व सत्यम चैबे, हेमंत, चंद्रमोहन ने शिविर में प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी क्षेत्रों में राहत और बचाव के दौरान आने वाली चुनौतियों को भी प्रत्यक्ष रूप से समझा। साथ ही टीम ने रिवर क्रॉसिंग, जिप लाइनिंग, रैपलिंग से आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और टीम वर्क का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हकेंवि की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर से लौटकर टीम के सदस्यों ने अन्य विद्यार्थियों को भी रेड क्रॉस के प्रति जागरूक करने और समाजसेवा में आगे आने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed