{"_id":"6819d6a34366f35d8d0fe92d","slug":"history-sheeter-deepak-murder-case-pampu-gang-s-main-shooter-rahul-bhuri-arrested-in-sonipat-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर दीपक हत्याकांड: सोनीपत में पंपू गैंग का मुख्य शूटर राहुल भूर्री गिरफ्तार, भांजा की कराई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर दीपक हत्याकांड: सोनीपत में पंपू गैंग का मुख्य शूटर राहुल भूर्री गिरफ्तार, भांजा की कराई थी हत्या
Tue, 06 May 2025 03:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 06 May 2025 03:00 PM IST
सार
एसएयूजी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने मामले में पानीपत के ब्राह्मण माजरा निवासी राकेश उर्फ फौजी, मुडलाना निवासी अनिल व गन्नौर निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। अब टीम ने मामले में मुख्य आरोपी राहूल भूर्री को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिस्ट्रीशीटर दीपक गुहणा की हत्या व उसके दोस्त मंदीप पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसएयूजी) ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भूर्री निवासी राहुल भूर्री है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी ने पानीपत के गांव सिवाह निवासी कुख्यात राकेश उर्फ पंपू की दोस्ती में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) राजपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एयर इंडिया में पायलट पंजाब के जालंधर स्थित गांव दकोहा निवासी प्रीत कमल सिंह ने 27 फरवरी को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि गांव मुरथल निवासी कपिल आंतिल उनके दोस्त हैं। कपिल ने उनको एक मोबाइल नंबर भेजा था। जब वह दिल्ली के महिपालपुर में थे तो उन्होंने उस नंबर पर कॉल की थी। जिसके बाद बातचीत करने वाले युवक ने उन्हें दिल्ली में ही पीतमपुरा के पास बुलाया था।
विज्ञापन
जब वह उनके पास पहुंचे तो कार में गांव गुहणा निवासी दीपक उर्फ भांजा व कपिल का चचेरा भाई मंदीप मिले थे। दिल्ली से चलकर वह कुमासपुर के पास वीर ढाबा के बाहर रुके थे। वहां पर 3-4 युवक कार में आए थे और दीपक पर गोलियां बरसा दी थी। उसकी 14 गोली मारकर हत्या की थी। मंदीप को भी गर्दन में गोली लगी थी। एक आरोपी बोल रहा था कि राहुल भूर्री अपना काम पूरा करता है। पुलिस ने उनके बयान पर राहुल भूर्री समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच एसएयूजी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
एसएयूजी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने मामले में पानीपत के ब्राह्मण माजरा निवासी राकेश उर्फ फौजी, मुडलाना निवासी अनिल व गन्नौर निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। अब टीम ने मामले में मुख्य आरोपी राहूल भूर्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राकेश उर्फ पंपू से दोस्ती में दीपक उर्फ भांजा की हत्या की है। दीपक उर्फ भांजा ने राकेश उर्फ पंपू के जीजा गांव शाहपुर तुर्क निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद उर्फ धोला की 10 मार्च, 2014 को गोली मारकर हत्या की थी। जिसका बदला लेने को वारदात को अंजाम दिया गया है।
जेल में हुई राकेश उर्फ पंपू से दोस्ती
गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ भूर्री पर पहले भी सात मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या, रंगदारी, मारपीट व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। पानीपत की सिवाह जेल में आरोपी की दोस्ती राकेश उर्फ पंपू से हुई थी। दोस्ती में ही आरोपी ने तीन अन्य साथियों संग मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।