फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   History created in cadet wrestling, In India became world champion for the first time

भारत ने कैडेट कुश्ती में रचा इतिहास, पहली बार विश्व चैंपियन बना

Fri, 23 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
History created in cadet wrestling, In India became world champion for the first time
हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने इतिहास रच दिया है। यह इतिहास भी अकेले हरियाणा के पहलवानों के सहारे रचा गया है। जहां फ्री स्टाइल में भारत पहली बार विश्व चैंपियन बना है।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल में पहलवानों ने दो स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते है। इस तरह पांच पदक जीतने पर भारत को 147 अंक मिले है। जिससे वह अंक तालिका में सबसे ऊपर रहकर चैंपियन बन गया। जबकि यूएसए 143 अंक के साथ दूसरे तो रसिया 140 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। इस तरह कुश्ती का बेहतर भविष्य माना जा रहा है, क्योंकि कैडेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों से सीनियर में पहुंचकर बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन पहलवानों ने बनाया भारत को चैंपियन
48 किलो में अमन ने स्वर्ण, 80 किलो में सागर जागलान ने स्वर्ण, 60 किलो में जसकरण सिंह ने रजत, 51 किलो में चिराग ने कांस्य, 71 किलो में जयदीप ने कांस्य, 110 किलो में साहिल ने कांस्य पदक जीता है। जबकि अन्य कई पहलवान रैपेचेज में पहुंचने के बाद एक मैच जीते और उसके बाद हार गए। इस तरह दो मेडल भारत की झोली में आने से रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पहलवान भी जीत चुकी पदक
हरियाणा के केवल बेटे ही पदक जीतने में आगे नहीं रहे, बल्कि हरियाणा की बेटियां भी भारत की झोली में कई पदक डाल चुकी हैं। विश्व कैडेट कुश्ती के महिला वर्ग में बुधवार रात तक 43 किलो में तनु ने स्वर्ण, 73 में प्रिया ने स्वर्ण व 65 किलो में वर्षा ने कांस्य पदक जीता है। यह सभी हरियाणा की बेटियां हैं और अन्य वर्ग में बेटियां दमदार प्रदर्शन कर रही हैं।

वर्जन-
हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रचा है। विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत पहली बार चैंपियन बना है, जहां फ्री स्टाइल में पहलवानों ने दो स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते है। इस तरह साफ है कि कुश्ती का भविष्य काफी अच्छा है, क्योंकि कैडेट में पहलवान बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं तो सीनियर वर्ग में उनसे ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
- विनोद तोमर, संयुक्त सचिव भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed