फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hindu Girls' College won 16 awards in the Rang Bahar competition.

Sonipat News: रंग बहार प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स कॉलेज ने जीते 16 पुरस्कार

Tue, 17 Feb 2026 05:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Hindu Girls' College won 16 awards in the Rang Bahar competition.
रंग बहार महोत्सव में पदक दिलाने वाले माली कर्मचारियों को सम्मानित करते हिंदू गर्ल्स कॉलेज के अध
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से 15 फरवरी को आयोजित रंग बहार प्रतियोगिता में हिंदू कर्ल्स कॉलेज ने 16 पुरस्कार जीते। महाविद्यालय ने पुष्प सज्जा, गमले वाले पौधे, सजावटी पत्तेदार पौधे तथा थीम आधारित पुष्प प्रदर्शनी सहित विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।
कॉलेज के मालियों ने अपनी रचनात्मकता, लगन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 प्रथम, 6 द्वितीय तथा 4 तृतीय स्थान प्राप्त किए।उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश मित्तल तथा प्रबंधन समिति के सदस्य रामकरण ने मालियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5,100 रुपये दे कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. ममता, डॉ. ज्योति व डॉ. अंजू अहलावत को उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने माली कर्मचारी दिनेश, नागेश एवं सोनू के समर्पित प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed