{"_id":"685ede8e9fd667a23a0ca99a","slug":"hindi-will-remain-the-national-language-from-official-language-in-any-case-padmashree-dr-santram-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138598-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी हर हाल में राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनकर रहेगी : पद्मश्री डॉ. संतराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी हर हाल में राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनकर रहेगी : पद्मश्री डॉ. संतराम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सानीपत। मुरथल स्थित केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी संस्थान में शुक्रवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिंदी हर हाल में राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनकर रहेगी। हिंदी भाषा हमारे संस्कारों की भाषा है।
संस्थान के निदेशक व प्रमुख डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी का कार्यान्वयन करना हमारा दायित्व और कर्तव्य है। उन्होंने संस्थान के दैनिक कार्यों में हिंदी की प्रगति के बारे में बताया। उ
डॉ. संतराम देशवाल ने संस्थान के सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, संकाय के सदस्यों, कर्मिकों को कहा कि सरल हिंदी का प्रयोग यह मानकर करें कि हम राष्ट्रभक्ति कर रहे हैं। कार्यशाला में संस्थान के प्रबंधक (तकनीकी) एसएम खाजा, वरिष्ठ अधिकारी (वित्त एवं लेखा) विनीत सिंघल, प्रशासनिक प्रभारी सोनम, तकनीकी अधिकारी नावेद सिराज मौजूद रहे।