फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hindi teachers learned new teaching methods.

Sonipat News: हिंदी शिक्षकों ने सीखीं नवीन शिक्षण पद्धतियां

Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Hindi teachers learned new teaching methods.
फोटो : सोनीपत के हिंदू ​विद्यापीठ में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित ​शिक्षक। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू विद्यापीठ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के डोमेन-2 के तहत हिंदी शिक्षण कोर्स-ए विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हिंदी शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना व कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाना रहा।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह व शिक्षिका डॉ. सोनिया शर्मा ने करीब 60 शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान भाषा कौशल, संचार कौशल और सृजनात्मकता के विकास, आलोचनात्मक चिंतन, साहित्यिक समझ तथा प्रचलित व्याकरणिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं भी विशेषज्ञों के समक्ष रखीं जिनका समाधान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed