फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Himanshi won the title of best player in sports competition

Sonipat News: खेलकूद प्रतियोगिता में हिमांशी ने जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Thu, 29 Feb 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Himanshi won the title of best player in sports competition
सोनीपत। टीकाराम शिक्षण महाविद्यालय में वीरवार को 48वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांशी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में टीकाराम शिक्षण समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया शामिल हुए।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि हमें खेलों की और ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का खेलों की ओर रुझान लाना हैं। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह राणा ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समुचित विकास के लिए खेलों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


इस अवसर पर टीकाराम शिक्षण समिति के सचिव भूपेंद्र सिंह दहिया, छोटूराम आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष राठी, द गर्ल्स मॉडल स्कूल की मुख्य अध्यापिका डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. इंदु राठी, खेल प्रभारी डॉ. अंजली श्योकंद, डॉ. बलवीर सिंह व अन्य सभी स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
महिला वर्ग की 100, 200, 400 मीटर दौड़ में हिमांशी ने प्रथम स्थान, डिस्कस थ्रो में द्वितीय व थ्री लेग दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। रिंकी ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा और 400 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिना ने 200 व 400 मीटर दौड़ में दूसरा व लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग की लंबी कूद व शॉटपुट में लक्ष्यराज ने प्रथम, अजय ने लंबी कूद में द्वितीय व शाॅटपुट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, शुभम ने शॉटपुट में दूसरा व 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed