फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hijacking, father-son, death a scoundrel

व्यापारी पिता-पुत्र के अपहरण की कोशिश, एक बदमाश की मौत

Tue, 30 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 30 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन

 खाकी वर्दीधारी और स्वयं को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बताने वाले पांच बदमाशों ने एक व्यापारी पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया। जब इनकी गाड़ी बहालगढ़ चौक पर पहुंची तो यहां जाम लगा था। इसका फायदा उठाकर दोनों अपहर्ता गाड़ी से कूदकर भाग खड़े हुए और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन

लोगों को देखकर भाग रहे बदमाशों में से एक ने फायर कर दिया। गोली पीछा कर रहे एक युवक के पैर में लगी। इसके कुछ ही देर बाद लोगों से घिरे बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन बदमाश की हत्या की गई या फिर उसने आत्महत्या की है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस भी कुछ बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन

सोनीपत के गीता भवन चौक के व्यापारी विश्वबंधु आर्य सोमवार को अपनी कार से सुबह संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनकी कार जैसे ही सोनीपत बहालगढ़ रोड़ स्थित दीवान पार्क के पास पहुंची तो एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जो कि पुलिस की वर्दी में थे। इन्होंने अपने आप को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से बताते हुए विश्वबंधु आर्य और उनके पुत्र को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी बहालगढ़ चौक पर पहुंची तो जीटी रोड पर लंबा जाम लगा था। जाम का फायदा उठाकर व्यापारी पिता-पुत्र गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब हो गए। इन दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इनका शोर सुनकर आसपास भीड़ एकत्र हो गई।
बदमाश कुछ समझ पाते कि उससे पहले ही लोगों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया। बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे। एक बदमाश सोनीपत की तरफ भागा तो उसने हवा में फायर किया। इसके बाद भीड़ की तरफ फायर कर दिया। गोली भीड़ में शामिल विजय तोमर नाम के युवक के पांव में जा लगी।
 गोली लगने के बाद भीड़ उग्र हो गई और बदमाश को इंद्रा कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में घेर लिया। उग्र लोगों की भीड़ के बीचोंबीच बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आननफानन में बदमाश का शव और घायल विजय तोमर को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची। गंभीर रूप से घायल विजय तोमर को तो रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

बदमाश ने की आत्महत्या या हुई हत्या
जिस बदमाश की इंद्रा कॉलोनी में गोली लगने से मौत हुई है। उस बदमाश की मौत हत्या है या आत्महत्या इस पर संशय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार बदमाश ने स्वयं की कनपटी पर बंदूक रखकर गोली मारी है। हालांकि पुलिस इस संदर्भ में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही। सूत्रों के अनुसार मृतक गाजियाबाद का रहने वाला राजीव है। इसे कुख्यात बदमाश बताया जाता है। हालांकि पुलिस इस संदर्भ में भी कोई पुष्टि नहीं कर रही।


एक बदमाश को किया देर रात काबू
पुलिस ने इस घटना में देर रात एक बदमाश को काबू किया है। बदमाश की पहचान के तौर पर सिर्फ गुलाब नाम पता चल पाया है। बदमाश के पांव में गोली लगी है। इसी कारण उसे सामान्य अस्पताल में पुलिस प्रोटेक्शन के बीच भर्ती कराया गया। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी के मामले में भी कुछ नहीं कह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed