{"_id":"62cb2b93662e7f5095415ac2","slug":"herbs-are-of-great-use-governor-sonipat-news-rtk6519712120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ी-बूटियां बड़े काम की चीज : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ी-बूटियां बड़े काम की चीज : राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा(सोनीपत)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जड़ी-बूटियां बड़े काम की चीज होती हैं। कैंसर व किडनी रोगों तक के इलाज खर्च को आयुर्वेद ने कम कर दिया है। पैतृक संपत्ति को सभी लोग सहज कर रखना चाहते हैं। जिस तरह आनंदपुर झरोठ की अपनी पुश्तैनी हवेली को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने लोगों व समाज के लिए सरकार को दान किया, वह बहुत बड़ी बात है। जिसके लिए वह विजय गोयल व उनके पूरे परिवार का आभार व्यक्त करते हैं।
राज्यपाल ने रविवार शाम गांव आनंदपुर झरोठ में लाला खेमचंद चरती लाल गोयल राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पिता चरती लाल गोयल की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेवात में 45 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय यूनानी महाविद्यालय स्थापित कर रही है। अंबाला में राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की लागत से आयुष विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। पंचकूला में 270 करोड़ रुपये की लागत से 250 बिस्तरों की सुविधा के साथ राष्ट्रीय आयुर्वेद अस्पताल स्थापित करेंगे। हिसार में लोगों को 15 एकड़ भूमि में 50 बिस्तरों के अस्पताल की सुविधा मिलेगी।
इस दौरान स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अपनी सबसे प्यारी चीज दान करना बहुत बड़ा काम होता है, लेकिन विजय गोयल ने यह कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 550 आयुर्वेदिक औषधालय हैं, सभी में आयुर्वेदिक डॉक्टर लगाने के साथ ही इतनी ही एलोपैथिक औषधालयों में भी आयुर्वेद के डाक्टर लगाए जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि पैतृक जमीन पर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय से खुशी हो रही है। इस दौरान गांव की तरफ से रखी गई मांगों को मंच से सांसद रमेश कौशिक ने पढ़ते हुए कहा कि तालाब को साफ करने के साथ ही सामुदायिक केंद्र बनाने, तालाब की रिटेनिंग वॉल के साथ ही शमशान घाट की चहारदीवारी व आनंदपुर और झरोठ के बीच के रास्ते को पक्का करने के साथ प्रवेश द्वार बनाने आदि कई मांग मुख्यमंत्री को पहुंचा दी जाएगी। वहीं खरखौदा आईएमटी, केएमपी, रेपिड रेल कॉरिडोर के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के चलते आए दिन स्वरूप बदल रहा है और आने वाले दिनों में यह क्षेत्र देश और दुनिया में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
इसेट
सरकार ने अंत्योदय को साकार रूप प्रदान किया
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने लाला खेमचंद चरती लाल गोयल राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को साकार रूप प्रदान किया है। औषधालय का निर्माण कर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में बेहतरीन शुरुआत की गई है। दीनदयाल उपाध्याय का ध्येय था कि अंतिम व्यक्ति का कल्याण होना चाहिए। इस दौरान विधायक मोहन लाल बडौली, विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, राजीव जैन, मीना नरवाल, राजबीर झरोठ, मनीष नरवाल, सतीश सेहरी, उपायुक्त ललित सिवाच समेत अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।