फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Herbal park to be built at every AYUSH health and wellness center in the district

जिले के हर आयुष हेल्थ और वेलनेस सेंटर पर बनेंगे हर्बल पार्क

Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Herbal park to be built at every AYUSH health and wellness center in the district
गोहाना। जिले के लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति की ओर अग्रसर होने के लिए आयुष विभाग की ओर से हर आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हर्बल पार्क बनाए जाएंगे। इन सेंटरों पर न केवल औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, बल्कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पहले चरण में हर सेंटर पर 10-10 औषधीय पौधे दिए गए हैं। इसके साथ ही यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए केंद्र की टीम ने निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार ने आमजन के इलाज के लिए पीएचसी से नागरिक अस्पताल स्थापित किए हैं। इसके अलावा आयुष विभाग के अंतर्गत जिला व उपमंडल स्तर पर डिस्पेंसरी भी स्थापित की हैं। गांव स्तर पर भी डिस्पेंसरी खोली गई हैं। इसके बावजूद कोरोना काल से पहले लोगों का आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर रुझान बहुत ही कम था, लेकिन पिछले एक वर्ष से इसके प्रति लोगों में जागरूकता आई है। यही वजह है कि सरकार ने जगह-जगह आयुष एवं वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। सोनीपत जिले में 28 आयुष एवं वेलनेस सेंटर शुरू किए गए हैं। इनमें आयुर्वेदिक चिकित्सक, फार्मासिस्ट व एएनएम की नियुक्ति की है। इसके अलावा यहां हर प्रकार की बीमारियों की आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। इनका लाभ उठाने के लिए लोगों को आयुष विभाग की ओर से जागरूक किया जाएगा। हर सेंटर पर हर्बल पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें आंवला, नीम, गिलोय समेत अन्य औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इनका आमजन सीधे तौर पर प्रयोग कर सकेंगे। इसको लेकर हाल ही में केंद्र की तरफ से एक टीम जिले में पहुंची थी, जिसने माहरा, जसराणा समेत चार सेंटरों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया है। लोगों में भी काफी जागरूकता आई है। इसी उद्देश्य से हर सेंटर पर हर्बल पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को इनका सीधा लाभ मिल सके। इन सेंटरों में हर प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। - डॉ. विनोद, स्टेट ट्रेनर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed