फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   helpless traveler, difficult journey

Sonipat News: बेबस मुसाफिर, मुश्किल सफर

Mon, 01 Jul 2024 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jul 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
helpless traveler, difficult journey
सोनीपत के गोहाना में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
गोहाना। रोहतक रोड स्थित बस अड्डा में यात्रियों के अनुपात में बसें नहीं हैं। बसों की संख्या कम होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। गोहाना के बस अड्डा में रोजाना छह हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन है। बसों की कमी के चलते यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार करना करना पड़ता है। रोडवेज के अधिकारियों ने मुख्यालय में नई बसों की मांग भेजी है।
विज्ञापन

गोहाना बस अड्डा में रोडवेज की 50 बसें व किलोमीटर योजना की 28 बसें हैं। इन बसों के सहारे छह हजार से अधिक यात्री हैं जबकि कुछ रूटों पर सहकारी समिति की बसें चलती हैं, इससे यात्रियों को कुछ राहत मिली है। रोडवेज की तरफ से किलोमीटर योजना की बसे लंबे रूटों पर चलती हैं जबकि रोडवेज की बसें लोकल रूटों पर चलाई जाती हैं। बसों की कमी के चलते खानपुर कलां, सोनीपत, गन्नौर, सफीदों, जींद व जुलाना रूट पर बसों की किल्लत है।
विज्ञापन

बस अड्डा में परिचालकों की कमी
गोहाना बस अड्डा में किलोमीटर योजना की 28 बसें हैं। इन बसों पर चालक प्राइवेट होता है, जबकि परिचालक रोडवेज का होता है। यह बसें लंबे रूटों पर चलती हैं। ऐसे में किलोमीटर योजना की बसों के परिचालक लंबी ड्यूटी करने के बाद विश्राम करते हैं और रोडवेज को परिचालकों की कमी खल रही है। इसके अलावा रोडवेज की 50 बसों में परिचालन भी सरकारी ही है। वर्तमान में गोहाना बस अड्डे में करीब 92 परिचालक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बस अड्डा में बसों व परिचालकों की कमी है। मौजूदा समय में 78 बसें व 92 परिचालक हैं। बसों की संख्या के अनुसार 38 परिचालकों और 30 से अधिक बसों की आवश्यकता है। उच्च अधिकारियों को परिचालकों व बसों की मांग के लिए पत्र भेजा गया है।
रूपेंंद्र, स्टेशन सुपरवाइजर (एसएस), बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed