फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Held hostage by attacking truck driver and cleaner

ट्रक चालक व क्लीनर पर हमला कर बनाया बंधक, नकदी व ट्र्रक लूट ले गए बदमाश

Sat, 06 Aug 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Held hostage by attacking truck driver and cleaner
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर वीरवार रात कार सवार पांच बदमाशों ने ट्रक चालक व क्लीनर पर हमला कर दिया और दोनों को बंधक बनाकर नकदी और ट्रक लूट ले गए। बदमाशों ने चालक व क्लीनर को बहादुरगढ़ टोल प्लाजा से पहले ट्रक से उतार दिया। पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले को गांव कुक्ड़ा निवासी प्रशांत ने बताया कि वह इंद्र ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाता है। उसके साथ मुजफ्फरनगर स्थित गांधी नगर का विपिन बतौर क्लीनर काम करता है। वीरवार को वे दोनों उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलोर से औद्योगिक क्षेत्र मुरथल में पेपर रोल लेकर आए थे। इसके बाद वह मुरथल से राजस्थान के भिवाड़ी जाने के लिए निकल लिए। वह वाया केएमपी एक्सप्रेस-वे होते हुए जा रहे थे। देर रात उन्होंने पिपली टोल प्लाजा के पास ट्रक को खड़ा किया और आराम करने लगे। इसी दौरान उनके पास पांच युवक आए और खिड़की खोलकर केबिन में घुस गए। युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। चालक प्रशांत का कहना है कि युवकों ने उनसे 3 हजार रुपये लूट लिए और उनके मोबाइल छीनकर सिम निकाल दिए। उसके बाद उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें ट्रक में पीछे डाल दिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें बहादुरगढ़ टोल प्लाजा से पहले ट्रक से नीचे उतार दिया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। चालक का कहना है कि बदमाश कार में सवार होकर आए थे। वारदात के बाद उन्होंने एक ट्रक चालक को रोककर उससे मोबाइल लेकर अपने मालिक को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने चालक की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed