फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heavy rain leaves roads in Sonipat waterlogged

Sonipat News: तेज बारिश से शहर की सड़कें हुई जलमग्न, अंडरब्रिज में भरा पानी

Fri, 16 Oct 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain leaves roads in Sonipat waterlogged
सोनीपत। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सड़कों पर पानी जमा होने और सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जीटी रोड पर तेज बारिश, हवा और अचानक अंधेरा छाने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।
वीरवार को बारिश के बाद एटलस रोड, औद्योगिक क्षेत्र, सारंग रोड अंडरब्रिज, शनि मंदिर अंडरब्रिज, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, सब्जी मंडी और मुरथल रोड सहित शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।
विज्ञापन

अंडरब्रिज में जलभराव होने से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज ओवरफ्लो होने से बढ़ी परेशानी :
बारिश के दौरान सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई। सड़कों पर जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। तेज बारिश के कारण वाहन चालकों को सड़क पर आगे बढ़ने में भी सावधानी बरतनी पड़ी।

जीटी रोड पर भी थमी हुई वाहनों की रफ्तार :
तेज हवा और बारिश के कारण जीटी रोड पर भी वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक अंधेरा छाने से दृश्यता कम हुई और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। शहर के कई हिस्सों में दोपहर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। बारिश ने एक बार फिर शहर में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

-बारिश तेज होने से पानी भर गया था, हालांकि उसके बाद निकासी करा दी गई। पदम भूषण, एक्सईएन, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed