{"_id":"6622aaef4cf1d0db00006dcc","slug":"hearing-of-nine-cases-of-harassment-of-women-five-resolved-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117050-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला उत्पीड़न के नौ मामलों की सुनवाई, पांच का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला उत्पीड़न के नौ मामलों की सुनवाई, पांच का हुआ समाधान
Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में जनसुनवाई के दौरान मौजूद हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनि
सोनीपत। हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में भिवानी, रेवाड़ी व सोनीपत जिले के महिला उत्पीड़न से संबंधित नौ मामलों की सुनवाई की। इनमें से पांच मामलों का उन्होंने आपसी सहमति से समाधान करवाया। तीन मामलों में एफआईआर, दोबारा जांच और सोनीपत से संबंधित एक मामले में पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ता के साथ 7 मई को सुनवाई के लिए पंचकूला कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
वाइस चेयरपर्सन ने रेवाड़ी की ज्योति, विक्की यादव, सुनीता, मेनका, निर्मला की महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायत पर दोनों पक्षों की बात सुनी और दोनों पक्षों का आपसी समझौता करवाया। भिवानी से सुमन देवी की महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को मामले की दोबारा जांच कराने का निर्देश दिया। भिवानी की मोनिका की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनके पति के खिलाफ महिला उत्पीड़न से संबंधित मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान सोनीपत जिले से संबंधित एक मामले में शिकायतकर्ता उपस्थित नहीं हो पाया, जिसको लेकर वाइस चेयरपर्सन ने पुलिस को निर्देश दिए कि वह 7 मई को दोनों पक्षों के साथ पंचकूला कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान महिला आयोग से सहायक गीता, लिपिक अंकुर भारद्वाज, प्रभजोत, अमृत पाल सहित संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।