{"_id":"9ffd1af5f6efe3279587378b2eb9c7dd","slug":"health-news-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़े मारने की गोली खाने के बाद 18 स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़े मारने की गोली खाने के बाद 18 स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू विद्यापीठ में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नेशनल डी-वार्मिंग-डे पर कीड़े मारने की गोली एमेंडाजोल-400 की टेबलेट खाने के बाद 18 छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। इन्होंने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की तो तत्काल इन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर 1 से 19 साल के छात्र-छात्राओं पर सर्वे किया गया था। इसमें यह बात सामने आई थी कि 10 में से 7 को कभी न कभी पेट दर्द की शिकायत हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि यह पेट के अंदर कीड़ों के पनपने से होता है। इसी के चलते पहली बार 10 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल डी-वार्मिंग-डे के तहत सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में एमेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इसी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम सुबह गुड़मंडी के नजदीक ओल्ड रोहतक रोड स्थित हिंदू विद्यापीठ पहुंची। यहां के स्कूल के करीब 300 छात्र-छात्राओं को यह टेबलेट खिलाई गई। थोड़ी देर बाद ही चौथी और तीसरी कक्षा के 18 बच्चों (8 से 12 उम्र) ने उल्टी करना शुरू कर दिया। साथ में पेट दर्द की शिकायत भी की। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। तत्काल स्कूल की वैन में छात्रों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदर्श शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
इनकी बिगड़ी तबीयत
400 एमजी की एमेंडाजोल की टेबलेट खाने से पुष्पक, रिषभ, मयंक, तन्वी, वंशिका, भव्या, भावना, तनिषा, दिशा, हिमांशु, यश, शिष्टा, भव्य, जिया, भार्गव जैन, आशीष, खुशबू और शिक्षित की तबियत बिगड़ गई थी। हालांकि सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी अब ठीक हैं।
विज्ञापन
घबराहट की वजह से आई परेशानी : डिप्टी सीएमओ
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदर्श शर्मा का कहना है कि जिले में बुधवार को तीन लाख छात्र-छात्राओं को कीड़े मारने के लिए टेबलेट दी गई। हिंदू विद्यापीठ के ही मात्र 18 बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कई बार घबराहट की वजह से इस तरह की परेशानी आ जाती है। उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।
तत्काल ले गए अस्पताल, ज्यादा गंभीर बात नहीं
स्कूल में 300 के करीब विद्यार्थियों को एमेंडाजोल की टेबलेट दी गई थी। इसमें से 18 विद्यार्थियों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। तत्काल शिक्षक उन्हें अस्पताल ले गए, जहां आधा घंटे बाद ही सभी को छुट्टी दे दी गई। ज्यादा गंभीर बात नहीं है।
-सोनी रूद्रा, प्राचार्य हिंदू विद्यापीठ
महज इत्तफाक, 3 लाख बच्चों ने खाई है दवा: सीएमओ
राष्ट्रीय स्तर पर बुधवार को कीड़े मारने की टेबलेट दी गई। जिले में करीब 3 लाख बच्चों को अभियान के तहत यह टेबलेट खिलाई गई। केवल हिंदू विद्यापीठ के 18 विद्यार्थियों ने कुछ समय के लिए उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की जो महज इत्तफाक है। दवा पूरी तरह सुरक्षित है।
-जेएस पूनिया, सीएमओ