फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health department raids export company of cough syrup in Sonipat

जानलेवा कफ सिरप: कुंडली में एक्सपोर्ट कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, गांबिया में  66 बच्चों की गई है जान

Thu, 06 Oct 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 12:32 PM IST
सार

कफ सिरप लेने के बाद गांबिया में 66 बच्चों की मौत के मामले को सोनीपत की एक दवा निर्माता कंपनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Health department raids export company of cough syrup in Sonipat
कुंडली में कंपनी पर छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अफ्रीका के गाम्बिया देश में 66 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ताला बंद कर जांच में जुटी टीमों की कार्रवाई के दौरान पत्रकारों समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को कंपनी के अंदर नहीं जाने दिया गया। दिनभर चर्चा रही कि अधिकारियों को जांच में सहयोग नहीं मिला, जिसक वजह से सैंपल लेने से लेकर दस्तावेज जुटाने तक में अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। शाम को पुलिस टीम भी कंपनी के बाहर पहुंची। 

विज्ञापन

विज्ञापन

कफ सिरप कंपनी की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी। कंपनी से कफ सिरप की सप्लाई विदेशों में की जाती है।  ड्रग एसोसिएशन ने मेडिकल कंपनी की सभी दवाओं की जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही यदि किसी बाजार में कहीं ऐसी दवाइयां हैं तो उन्हें वापस मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के दोनों निदेशक नरेश गोयल और विवेक गोयल दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दोनों ही मौके पर नहीं पहुंचे। कंपनी के मैनेजर और फार्मासिस्ट भी मौके पर नहीं मिले। ऐसे में जांच टीम को कागजात जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने इन दवाइयों के निर्माण के लिए साल्ट कहां से लिया था और इनकी लैब टेस्ट रिपोर्ट, बैच नंबर की टेस्ट रिपोर्ट और निर्यात से पहले अंतिम जांच रिपोर्ट से संबंधित कागजात अधिकारी जुटा रहे हैं। अधिकारियों ने फोन पर कहा कि कफ सिरप के सेवन से मौत होने की पुष्टि वह नहीं कर रहे। जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होगा। गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की गई है।

कंपनी के बाहर पुलिस टीम भी खड़ी की गई 
कार्रवाई शुरू होने के बाद दिनभर दवा कंपनी के दरवाजे अंदर से बंद रहे। आसपास की कंपनी वालों को भी दिनभर कार्रवाई की भनक नहीं लगी। कंपनी का प्लांट कुंडली में 1992 के आसपास शुरू हुआ था। इसमें 50 से ज्यादा प्रकार की दवाइयों को तैयार किया जाता है। कंपनी ने इन दवाइयों के निर्यात का लाइसेंस लिया हुआ है। शाम को कुंडली थाने की टीम भी फैक्टरी पहुंची। टीम को बाहर तैनात किया गया है।

कुंडली में उत्पादित दवाइयों का विदेश में होता है निर्यात

अफ्रीका के गाम्बिया देश में 66 बच्चों की मौत के बाद कुंडली स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ताला बंद कर जांच में जुटी टीमों की कार्रवाई के दौरान पत्रकारों समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को कंपनी के अंदर नहीं जाने दिया गया। दिनभर चर्चा रही कि अधिकारियों को जांच में सहयोग नहीं मिला, जिसक वजह से सैंपल लेने से लेकर दस्तावेज जुटाने तक में अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। शाम को पुलिस टीम भी कंपनी के बाहर पहुंची। 

कफ सिरप कंपनी की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी। कंपनी से कफ सिरप की सप्लाई विदेशों में की जाती है।  ड्रग एसोसिएशन ने मेडिकल कंपनी की सभी दवाओं की जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही यदि किसी बाजार में कहीं ऐसी दवाइयां हैं तो उन्हें वापस मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के दोनों निदेशक नरेश गोयल और विवेक गोयल दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वह दोनों ही मौके पर नहीं पहुंचे। कंपनी के मैनेजर और फार्मासिस्ट भी मौके पर नहीं मिले। ऐसे में जांच टीम को कागजात जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने इन दवाइयों के निर्माण के लिए साल्ट कहां से लिया था और इनकी लैब टेस्ट रिपोर्ट, बैच नंबर की टेस्ट रिपोर्ट और निर्यात से पहले अंतिम जांच रिपोर्ट से संबंधित कागजात अधिकारी जुटा रहे हैं। अधिकारियों ने फोन पर कहा कि कफ सिरप के सेवन से मौत होने की पुष्टि वह नहीं कर रहे। जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होगा। गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की गई है।

कंपनी के बाहर पुलिस टीम भी खड़ी की गई 
कार्रवाई शुरू होने के बाद दिनभर दवा कंपनी के दरवाजे अंदर से बंद रहे। आसपास की कंपनी वालों को भी दिनभर कार्रवाई की भनक नहीं लगी। कंपनी का प्लांट कुंडली में 1992 के आसपास शुरू हुआ था। इसमें 50 से ज्यादा प्रकार की दवाइयों को तैयार किया जाता है। कंपनी ने इन दवाइयों के निर्यात का लाइसेंस लिया हुआ है। शाम को कुंडली थाने की टीम भी फैक्टरी पहुंची। टीम को बाहर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed