{"_id":"6a1750dcf1f9df60870aa5de","slug":"he-was-attacked-with-a-knife-when-he-testified-in-court-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154589-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अदालत में गवाही दी तो चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अदालत में गवाही दी तो चाकू से किया हमला
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रिढ़ाऊ में अदालत में गवाही देने के बाद एक युवक पर चाकू से हमला व मारपीट करने का मामला सामने आया है। फरमाणा चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव रिढ़ाऊ निवासी जसवीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 14 मई को उनकी संतोष बनाम सरकार मामले में कोर्ट में गवाही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गवाही से पहले उन्हें कई फोन कॉल कर गवाही न देने की धमकी दी गई थी, लेकिन उसने इसके बावजूद अदालत में बयान दिए।
इसके बाद आरोपी सतपाल, ज्योति व संतोष ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार 25 मई की रात करीब 9 बजे अनिल का फोन आया। कुछ मिनट बाद अनिल अपने 13-14 साथियों के साथ उनके कार्यालय पर पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने शीशे का गेट तोड़कर अंदर घुसते ही मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
जसवीर ने बताया कि अनिल ने उन पर रिवाल्वर तान दी, जबकि अन्य आरोपियों ने मारपीट की। एक युवक ने उनके हाथ पर चाकू से वार किया और अन्य लोगों ने बेल्ट व थप्पड़ों से हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए।
घायल ने डायल-112 पर सूचना दी। उन्हें पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में फिलहाल मामला मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ का प्रतीत हुआ है। चेन तोड़ने और पिस्तौल दिखाने के आरोपों की जांच की जा रही है।