{"_id":"68a4e4542febd3c3b100557f","slug":"havildar-arrested-while-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-case-also-filed-against-sub-inspector-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140956-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार, उप निरीक्षक पर भी मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार, उप निरीक्षक पर भी मुकदमा
Wed, 20 Aug 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 33: सोनीपत के गोहाना में रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हवलदार को हिरासत में लेकर जाती राज्
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल की टीम ने मंगलवार को सदर थाना गोहाना में तैनात हवलदार बलराम को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। हवलदार ने सीआईए स्टाफ गोहाना के उप निरीक्षक विकास के कहने पर रिश्वत ली थी। ब्यूरो के रोहतक स्थित थाने में हवलदार व सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तम नगर के रहने वाले एक युवक के भाई दीपक को सीआईए 1 गोहाना की टीम ने लगभग एक माह पहले मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दीपक अब जेल में बंद है। मामले की जांच सीआईए के सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार कर रहे हैं।
युवक के दोस्त ने उससे कहा कि सदर थाने में हवलदार बलराम उनके जानकार हैं। वे दोनों हवलदार से मिले तो उसने कहा कि सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार उनके जानकार है और तुम्हारा काम करवा देंगे। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक ने उनको सीआईए स्टाफ गोहाना में मिलने बुलाया।
विज्ञापन
सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि तुम्हारे भाई का चालान न्यायालय में जल्द पेश कर देगा जससे जमानत मिल जाएगी। इसके एवज में 50 हजार रुपये मांगे गए लेकिन 25 हजार में सौदा तय हो गया। उनको कहा गया कि हवलदार बलराम से मिल लेना।
हवलदार ने गुरुग्राम के जानकार के खाते में 20 हजार रुपये डलवाए। हवलदार अब 5,000 रुपये की मांग कर रहा था। इस पर युवक ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में शिकायत दी। मंगलवार को वहां से निरीक्षक सुल्तान की टीम गोहाना पहुंची। टीम ने हवलदार बलराम को थाना से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
हवलदार को पकड़ने वाली टीम के निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पुलिसकर्मी रिश्वत मांग रहे हैं। उसी के तहत कार्रवाई करते हुए हवलदार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।