फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryanvi has won seven medals including two gold in Under-20 World Wrestling Championship

Haryana: अंडर-20 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित सात पदक जीत चुके हरियाणवी

Sat, 19 Aug 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Sat, 19 Aug 2023 01:05 AM IST
सार

महिला पहलवानों और ग्रीको रोमन की टीम से उम्मीद भी काफी उम्मीद है। जॉर्डन के अम्मान शहर में 20 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित हो रही। 30 में 24 हरियाणा के पहलवान प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryanvi has won seven medals including two gold in Under-20 World Wrestling Championship
विश्व चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवान लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जॉर्डन के अम्मान शहर में चल रही प्रतियोगिता में अब तक सात पदक हरियाणा के पहलवान जीत चुके हैं। अभी महिला पहलवानों व ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों के मुकाबले होने हैं। इससे पदक तालिका में प्रदेश के अन्य पहलवानों के नाम जुड़ने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में भाग ले रहे 30 सदस्यीय दल में 24 हरियाणवी पहलवान हैं।

विज्ञापन


विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के 46वें संस्करण में फ्रीस्टाइल वर्ग के मुकाबले हो चुके हैं। महिला वर्ग की कुश्ती चल रही है। ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे। प्रतियोगिता में अब तक फ्रीस्टाइल वर्ग में झज्जर के मोहित (हरियाणा, 61) व महिला जींद की प्रिया (हरियाणा, 76) देश को सोना दिला चुके हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही फ्रीस्टाइल में हरियाणा के सागर जागलान (79) रजत पदक और जयदीप (74), दीपक चहल (97), रजत रूहल (125) तथा महिला वर्ग की पहलवान आरजू (68) ने कांस्य पदक दिलाए हैं। अब शनिवार से शुरू हो रहे मुकाबलों में ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान 55 किलोग्राम भार वर्ग में रूपिन (हरियाणा), सुमित (चंडीगढ़, 60), संदीप (हरियाणा 63), उमेश (दिल्ली, 67), अंकित गुलिया (हरियाणा, 72), दीपक पूनिया (हरियाणा, 77), रोहित दहिया (हरियाणा, 82), मोहित खोखर (उत्तर-प्रदेश, 87), बिंदु (हरियाणा, 97) व प्रवेश (हरियाणा,130) देश के लिए पदक जीतने उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल पांचवें स्थान पर था भारत
वर्ष 2022 में बुल्गारिया के सोफिया में हुई प्रतियोगिता में भारत ने एक स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर कर अंक तालिका में पांचवां स्थान पाया था। इस बार भारतीय पहलवानों के बेहतर प्रदर्शन से भारत के अंक तालिका में सुधार करने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed