फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana's sports model will form the basis for global leadership: Nayab Singh Saini

हरियाणा का खेल मॉडल बनेगा वैश्विक नेतृत्व का आधार : नायब सिंह सैनी

Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana's sports model will form the basis for global leadership: Nayab Singh Saini
फोटो 10- सोनीपत के राई ​स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित आधुनिक खेल प्रबंधन पर राष्ट् - फोटो : samvad
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का खेल मॉडल वैश्विक नेतृत्व का आधार बनेगा। खेल प्रबंधन का भारतीयकरण केवल भारतीय प्रतीक या नाम अपनाना नहीं है, बल्कि अपने पारंपरिक खेल मूल्यों व आधुनिक वैज्ञानिक प्रबंधन को एकीकृत करना है। इस भारतीयकरण का आधार चार ‘एम’ यानि मॉडर्निटी, माइंडसेट, मैनेजमेंट व मोरल वैल्यू (आधुनिकता, मानसिकता, प्रबंधन एवं नैतिक मूल्य) हैं। आने वाला समय डाटा संचालित, तकनीक-सक्षम व विज्ञान समर्थित खेल का होगा, इसलिए भारतीय परिस्थितियों पर आधारित एक सशक्त प्रबंधन मॉडल विकसित करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

नायब सैनी शुक्रवार को राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित आधुनिक खेल प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए शिक्षाविदों, विशेषज्ञों व खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत के खेल क्षेत्र का एक मजबूत रोडमैप तैयार करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल खिलाड़ियों तक सीमित न रहकर रोजगार, नवाचार और विज्ञान आधारित क्षेत्र बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, इस लक्ष्य में खेल क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स व विश्वविद्यालय गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल क्षेत्र में 11 वर्ष में 989 करोड़ से अधिक का किया निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 11 वर्ष में खेल क्षेत्र में 989 करोड़ से अधिक का निवेश किया है, जबकि इस वित्त वर्ष के बजट में 589 करोड़ 69 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। आज राज्य में 3 राज्यस्तरीय खेल परिसर, 21 जिलास्तरीय स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 382 इंडोर जिम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ, 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह व 9 बहुउद्देशीय हॉल विकसित किए जा चुके हैं।

पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय, प्रशिक्षण केंद्रों व आधुनिक स्टेडियमों का जाल गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 1489 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, इनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हर जिले में उच्च प्रदर्शन केंद्र व पंचायत स्तर पर मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किए जाएंगे।
आधुनिक खेल प्रबंधन के आधुनिक मॉडल पर दी जानकारी
सम्मेलन में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि यह सम्मेलन खेलों में नवाचार को बढ़ावा देगा, खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य खेलों में भारतीय संस्कृति का समावेश है।


यह रहे मौजूद

सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई की विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त, भाजपा के सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, गन्नौर मार्केट कमेटी के चेयरमैन निशांत छौक्कर, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed