फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana won the National Roll Ball North Zone Competition

Sonipat News: हरियाणा ने जीती राष्ट्रीय रोल बॉल नॉर्थ जोन प्रतियोगिता

Thu, 21 May 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana won the National Roll Ball North Zone Competition
सोनीपत। राष्ट्रीय रोल बॉल नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में हरियाणा के लड़के-लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता शिमला के राजकीय आईटीआई परिसर में 15 से 17 मई तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

तीसरी सब जूनियर अंडर-14 राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और रोल बॉल अकादमी, शिमला, हिमाचल प्रदेश की ओर से किया गया। जिला रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव मनीष नैन ने बताया कि प्रतियोगिता में नॉर्थ के 8 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हरियाणा के लड़कों की टीम ने फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम को 7-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लड़कियों की टीम ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को 4-3 से हराकर नॉर्थ जोन रोल बॉल प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय लड़कों की टीम में सोनीपत से सारांश, मयंक, कैथल से गुरवंश, स्पर्श, सोमांश, हांशू बांगर, गुरुग्राम से ईवान कुंडू, अथर्व सोम, पलवल से अंकुश, कुलदीप, हिसार से जीवेश, कुरुक्षेत्र से आयान शर्मा शामिल रहे।
लड़कियों की टीम में सोनीपत से तनीषा, लावण्या, पंखुरी, ध्रुवी, पलवल से भव्या, दीवा, तक्षवी, आर्य, गुरुग्राम से सारिणी, वान्या, नित्या कौल, कैथल से यहवी शामिल रहीं।

हरियाणा रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव एवं रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, हरियाणा रोल बॉल एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र, सह सचिव सुरेश टुर्ण, टेक्निकल डायरेक्टर पंकज चौहान, जिला रोल बॉल एसोसिएशन ऑफ सोनीपत के सचिव मनीष नैन, कैथल से प्रशिक्षक प्रिंस मलिक खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed