{"_id":"65f71c60fc619831ee0c0d77","slug":"haryana-uncontrolled-car-collides-with-divider-llb-student-dies-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एलएलबी के छात्र की मौत, दिल्ली से मुरथल खाना खाने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एलएलबी के छात्र की मौत, दिल्ली से मुरथल खाना खाने आया था
Sun, 17 Mar 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:07 PM IST
सार
छात्र दिल्ली से अपने दोस्त के साथ कार से मुरथल खाना खाने आया था। पिता का आरोप है कि देर रात बेटे ने फोन कर कहा था कि उसका दोस्त गाड़ी तेज चला रहा है। उन्होंने भी गाड़ी धीमे चलाते को कहा था।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ मुरथल खाना खाने आया था। हादसे में इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता ने उसके साथी पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित स्वयंसिद्ध कॉलोनी निवासी मोहन बहादुर ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा रोहित कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी का छात्र था। उनका बेटा रोहित अपने दोस्त दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी मधुसूदन उर्फ केशव के साथ कार से मुरथल ढाबे पर खाना खाने के लिए आया था।
विज्ञापन
देर रात 10 बजे उनके बेटे रोहित ने कॉल कर बताया था कि वह मधुसूदन के साथ मुरथल आया हुआ है। मधुसूदन कार को तेज गति से चला रहा है। इसपर उन्होंने भी बेटे रोहित के मोबाइल पर मधुसूदन को समझाया था कि आराम से खाना खाकर घर आ जाओ। रविवार तड़के चार बजे रोहित के मोबाइल से मधुसूदन ने कॉल की और बताया कि उनकी कार का बहालगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वह मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। इस पर वह परिजनों के साथ सुबह अस्पताल में पहुंचे तो उनके बेटे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहां पता लगा कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। जिस पर पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस न मधुसूदन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहन बहादुर ने बताया कि रोहित उनका इकलौता बेटा था। अब रोहित से बड़ी एक बेटी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार के सदस्यों को रोकर बुरा हाल है।
