फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Three daughters of Sonipat will show their strength in Junior Women's Hockey World Cup

Haryana: जूनियर महिला हॉकी विश्वकप में दम दिखाएंगी सोनीपत की तीन बेटियां, टीम में हुआ चयन

Sun, 12 Nov 2023 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 12:48 AM IST
सार

सोनीपत की लाडलियों मंजू चौरसिया, प्रीति और साक्षी राणा का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन  हुआ है। प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों का चयन होने से अकादमी में खुशी की लहर बनी हुई है। लाडलियों की उपलब्धि पर परिजन फूले नहीं समा रहे, कोच प्रीतम सिवाच ने भी बधाई दी।

विज्ञापन
Haryana: Three daughters of Sonipat will show their strength in Junior Women's Hockey World Cup
विश्व जूनियर महिला हॉकी कप के लिए चयनित प्रीति, साक्षी राणा व मंजू चौरसिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिली की राजधानी सैंटियागो में 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक एफआईएच विश्व जूनियर महिला हॉकी कप के लिए टीम इंडिया ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में जिले की तीन बेटियां प्रीति, साक्षी राणा और मंजू चौरसिया का चयन किया गया है।

विज्ञापन


जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को पूल सी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच 29 नवंबर को कनाडा के साथ है। इसके बाद पहले पूल सी के मुकाबलों में 30 नवंबर व 2 दिसंबर को यूरोपीय टीमों जर्मनी और बेल्जियम से भिड़ेंगी।
विज्ञापन


विश्व कप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की तीन खिलाड़ियों का चयन होने पर हरियाणा हॉकी के सचिव सुनील मलिक, कोच प्रीतम सिवाच, अकादमी के चेयरमैन प्रेम सिंह दहिया, अरविंद डबास व अन्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति के नेतृत्व में जीता था एशिया कप
जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए प्रीति ने देश की झोली में एशिया कप का खिताब डाला था। यह प्रतियोगिता जापान के काकामिगाहारा में 2 से 11 जून तक हुई थी। एशिया कप जीतने के साथ ही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्वकप के लिए क्वालिफाई कर लिया था।

उधार की हॉकी लेकर अभ्यास करती थीं प्रीति
सोनीपत के भगत सिंह कॉलोनी निवासी प्रीति का सफर संघर्ष भरा रहा है। प्रीति 10 साल की उम्र में ही पड़ोस की लड़कियों के साथ ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हॉकी मैदान में खेलने जाती थीं। वहीं से हॉकी में दिलचस्पी जगी। परिवार को बिना बताए हॉकी स्टिक थाम ली। माता-पिता नहीं चाहते थे कि बेटी बाहर खेलने जाए, इसलिए झूठ बोलकर खेलने जाती रहीं।

आर्थिक स्थिति कमजोर थी और माता-पिता मुश्किल से पढ़ा पा रहे थे। हालांकि प्रीति की मंजिल और सपने अलग थे। उन्होंने मेहनत और लगन से हर परिस्थिति में उधार की हॉकी से अपना अभ्यास जारी रखा। प्रीति में हॉकी खेलने का जुनून तो था, लेकिन डाइट के लिए पैसे नहीं थे। हॉकी के प्रति बेटी का समर्पण देख पिता ने उनका साथ दिया। प्रीति ने भी मुश्किलों का सामना करते हुए खुद को साबित कर दिखाया।


देश को विश्व कप दिलाना ही मंजू का सपना
ब्रह्म नगर निवासी मंजू चौरसिया का परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है जो करीब 40 साल पहले सोनीपत में आकर बस गया था। मंजू के पिता पहले फैक्टरी में काम कर परिवार का गुजारा करते थे। 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी मंजू ने साल 2010 में हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया देखी। जिसके बाद उन्होंने हॉकी में कुछ कर दिखाने को स्टिक थामी। उनका सपना हॉकी में देश को विश्व कप दिलाना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मंजू के पास हॉकी के किट खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे, लेकिन परिवार ने हमेशा उसे खेलने के लिए प्रेरित किया और उसकी मदद की। अब वह रेलवे में कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed