फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana team leaves to participate in Senior National Sepaktakraw Championship

Sonipat News: सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता में भाग लेने हरियाणा की टीम रवाना

Mon, 20 Oct 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana team leaves to participate in Senior National Sepaktakraw Championship
फोटो 04: सोनीपत से हरियाणा टीम को गोवा में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के ल
सोनीपत। गोवा के मडगांव में 23 से 27 अक्तूबर तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम रवाना हो गई है। हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन के प्रधान एवं विधायक निखिल मदान ने टीमों को रवाना किया। एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा ने बताया कि हरियाणा सेपकटकरा टीमों को किट भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा सेपकटकरा टीम के पुरुष वर्ग में चरखीदादरी से जसबीर, सोनू हरिश्चंद्र, जयदीप, गुलशन, भिवानी से विकास व राकेश और सोनीपत से अक्षित शामिल हैं। वहीं, लड़कियों के वर्ग में चरखीदादरी से मोनिका, पूनम, सपना, तन्नू, अन्नू, पूजा, नीलम, कोमल, सोनिका, ज्योति, भिवानी से हिमानी, भतेरी, रिया, फतेहाबाद से सुखबीर कौर व महेंद्रगढ़ से निशा शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की टीम के कोच अमित व अरुण, टीम प्रबंधक जितेंद्र व अंजलि होंगे। इनके अलावा हरियाणा से अंतरराष्ट्रीय रेफरी दशरथ रंगा व राष्ट्रीय रेफरी सुनील बंगालिया भी इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष सुरेंद्र हुड्डा, सह सचिव मूर्ति हुड्डा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, विकास, गौरव, अरुण, धीरज, राकेश, शमशेर रंगा, हिमानी, पूजा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed