{"_id":"65832b6dc503c48bc9056744","slug":"haryana-state-enforcement-bureau-team-caught-150-boxes-of-liquor-and-beer-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11143-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने 150 पेटी शराब और बीयर पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने 150 पेटी शराब और बीयर पकड़ी
Wed, 20 Dec 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
राई। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की सोनीपत चौकी टीम ने बोलेरो गाड़ी से 150 पेटी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के सोनीपत चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर जनक सिंह ने बताया कि उनकी टीम एएसआई संदीप के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बोलेरो गाड़ी में शराब को तस्करी की जा रही है। शराब को बाईपास से हसनपुर की तरफ ले जाया जाएगा। इस पर टीम ने हसनपुर पुल के नीचे नाकाबंदी कर दी। इसी बीच एक गाड़ी आई तो उसे रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 88 पेटी अंग्रेजी शराब, 62 पेटी बीयर मिली। चालक शराब को लेकर कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रवि के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।