फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Sonipat to Delhi route closed, two buses sent to Agra and Jaipur via KMP

Haryana: सोनीपत से दिल्ली रूट बंद, आगरा व जयपुर के लिए केएमपी के रास्ते भेजी दो बसें

Wed, 14 Feb 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/गोहाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 10:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ जाने वाली बसों में से कुछ बसें बीच रास्ते से ही लौट रही हैं। दिल्ली व चंडीगढ़ रूट बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Haryana: Sonipat to Delhi route closed, two buses sent to Agra and Jaipur via KMP
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर रखे गए पत्थर के बैरिकेड व डाला गया कंक्रीट। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों के आंदोलन के चलते परिवहन सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई हैं। कुंडली बॉर्डर के बाद अब लामपुर बॉर्डर और सफियाबाद भी बंद कर दिया गया है, जिससे बुधवार को दिल्ली रूट पूरी तरह बंद रहा। हालांकि सुबह के समय आगरा व जयपुर के लिए केएमपी के रास्ते दो बसें भेजी थी। उसके बाद से दिल्ली की ओर से कोई बस नहीं गई।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ रूट पर भेजी गई कई बसें शाहबाद व करनाल से वापस लौट रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पहुंचे दिल्ली जाने वाले यात्री बसों के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों की मानें तो सोनीपत बस अड्डे से सामान्य दिनों में दिल्ली के लिए करीब 25 बसें व चंडीगढ़ के लिए 20 बसें भेजी जाती हैं। किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर बंद होने से परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं। दिल्ली के लिए मंगलवार को जहां 8 बसें वाया नरेला भेजी गई थी, लेकिन लामपुर बॉर्डर व सफियाबाद बंद करने के बाद इस मार्ग से भी बसों का परिचालन बंद हो गया है। यही कारण रहा कि बुधवार को इस रूट पर कोई बस नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 बसों का परिचालन रहा बंद
गोहाना बस अड्डा पर लंबे रूट पर परिचालन बंद कर दिया गया है। मौजूदा समय में 27 बसों का परिचालन बंद है। वहीं तीन बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर खरखौदा भेजी गई हैं। लंबे रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। हालांकि लोकल रूटों के यात्रियों के लिए अभी राहत है।

इन रूट पर बंद रही बस सेवाएं
गोहाना बस अड्डा से डेरा ब्यास, कटरा, चार बस दिल्ली रूट, दो बसें अजमेर व एक-एक बस मुरादाबाद व मथुरा रूट पर जाती थी। इन सभी बसों का परिचालन बंद दिया गया है। इसके अलावा खाटू श्याम व बालाजी जाने वाली बसों का परिचालन भी बंद कर दिया गया है। गोहाना बस अड्डे में 28 किलोमीटर योजना की तथा 46 रोडवेज की बसें है। लंबे रूट बंद होने से किलोमीटर योजना की बसों के किलोमीटर पूरे करना मुश्किल हो रहा है। जो रूट चालू हैं, उन पर रोडवेज की बसें चलाई जा रही है।

मुख्यालय के आदेशों के अनुसार ही बसों का परिचालन किया जा रहा है। लंबे रूट पर बसों का परिचालन बंद कर दिया है। लोकल रूट पर बसों का परिचालन किया जा रहा है। अब तक 27 बसों का परिचालन बंद हो चुका है। -शेर सिंह, डीआई, बस अड्डा, गोहाना


किसान आंदोलन के चलते कुंडली बॉर्डर के बाद लामपुर बॉर्डर व सफियाबाद को भी बंद कर दिया गया है, जिसे देखते हुए बुधवार को दिल्ली रूट पर कोई बसें नहीं भेजी गई। सुबह जयपुर व आगरा के लिए एक-एक बसें केएमपी के रास्ते भेजी गई थी। चंडीगढ़ जाने वाली बसों में से कुछ बसें बीच रास्ते से ही वापस लौट रही हैं। लोकल रूट पर बसों का परिचालन ठीक है। -ओम प्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed